व्यवस्थित बाजार और स्वच्छ शहर के लिए व्यापारियों से सहयोग की अपील
सफाई, स्ट्रीट लाइट और वेंडिंग ज़ोन समस्याओं पर व्यापारियों संग नगर आयुक्त की बैठक

शहर के विभिन्न व्यापारी संगठन के पदाधिकारी नगर आयुक्त से मिले-शहर के विकास व अतिक्रमण मुक्त सड़को के लिए व्यापारियों का सहयोग अमूल्य-अतिक्रमण मुक्त बाजारों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर ::-नगर आयुक्तजनसमस्याओं को लेकर विभिन्न व्यापारी संगठनों ने नगर आयुक्त को सौपा ज्ञापनमंगलवार को प्रदीप गंगा व पार्षद/अध्यक्ष अमीर निशा मार्केट नईम अहमद, अमीन निशा व्यापार मंडल के नेतृत्व में विभिन्न व्यापारी संगठनों केपदाधिकारियों ने नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा को शहर में नगर निगम संबंधी जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके उपरांत नगर निगम सेवा भवन स्थित सभागार में नगर आयुक्त ने व्यापारियों के साथ समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत बैठक की।बैठक में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शहर के विकास एवं अतिक्रमण मुक्त अलीगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए नगर निगम को सभी व्यापारियों के सहयोग की आवश्यकता है।बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा शहर में साफ-सफाई, सड़कों पर सिल्ट पड़े रहने, प्रतिबंधित पॉलीथिन पर कार्रवाई, वेंडिंग ज़ोन, खैर रोड पर अतिक्रमण, बाजारों में पेयजल आपूर्ति, संपत्ति कर जमा करने, स्ट्रीट लाइट, सीलिंग की कार्रवाई, चौराहों एवं सीएम ग्रिड सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाए जाने जैसी समस्याएं उठाई गईं।नगर आयुक्त ने सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए व्यापारियों को अवगत कराया कि पिछले छह माह में शहर की सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में लगभग 262 कचरा पॉइंट में से 230 कचरा पॉइंट समाप्त किए जा चुके हैं तथा शेष कचरा पॉइंट भी जून माह तक समाप्त कर दिए जाएंगे। सभी कचरा पॉइंटों की निगरानी के लिए स्मार्ट सर्विलांस कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें आईसीसीसी (ICCC) से इंटीग्रेट किया जा रहा है।
स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के संबंध में नगर आयुक्त ने कहा कि ऑटोमेशन कार्य तेजी से पूर्णता की ओर है तथा आगामी 7 से 10 दिनों में कार्य पूर्ण होने के बाद शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। दुकानों की सीलिंग के संबंध में नगर आयुक्त ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष से संपत्ति कर के बिल एवं सीलिंग की सूचना भवन स्वामी के साथ-साथ संबंधित किरायेदार दुकानदार को भी दिए जाने की व्यवस्था की जा रही है प्रतिबंधित प्लास्टिक के संबंध में उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा उसके प्रयोग एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाना नगर निगम की जिम्मेदारी है। सड़कों पर सिल्ट निकासी की समस्या पर नगर आयुक्त ने कहा कि जून माह से सिल्ट निकासी व्यवस्था में बड़ा सुधार किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त हाइड्रोलिक ट्रॉली एवं नोकाकार ट्रॉलियों की व्यवस्था प्रत्येक सर्किल में आवश्यकता अनुसार क्रय अथवा किराये पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है।खैर रोड पर स्ट्रीट वेंडर्स एवं वेंडिंग ज़ोन की समस्या पर नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम किसी का रोजगार छीनने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि 10 जून 2026 के उपरांत सीएम ग्रिड की सड़कों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। खैर रोड अथवा अन्य सड़कों से विस्थापित होने वाले वेंडर्स को नियमानुसार नगर निगम वेंडिंग ज़ोन में दुकानें उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में आवश्यकता अनुसार नए वेंडिंग ज़ोन विकसित कर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त शहर प्रत्येक नागरिक का सपना है। यदि बाजार स्वच्छ व अतिक्रमण मुक्त होंगे तो रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। शहर में अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम एवं ट्रैफिक का सीधा प्रभाव व्यापार एवं रोजगार पर पड़ता है। व्यवस्थित व्यापार व्यवस्था के लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होकर नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान में सहयोग करना चाहिए।बैठक में प्रदीप गंगा जिलाध्यक्ष, एम ए खान गांधी जिला महामंत्री अरून गोयल प्रदेश मंत्री यश कुमार वावा मंडल महामंत्री प्रदीप वर्मा नवीन गुप्ता शर्मिला वार्ष्णेय संगीता वार्ष्णेय कुसुम लता



