अलीगढ़

घर-घर सम्पर्क कर मतदाता सूची की कमियों को दूर करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

2026 की मतदाता सूची सौंपी गई,जो सभी बूथ अध्यक्षों को दी जाएंगी

भारतीय जनता पार्टी अलीगढ़ महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक कयामपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष ई0 राजीव शर्मा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें महानगर के सभी मण्डल अध्यक्षों और उनके प्रतिनिधियों को 2026 की मतदाता सूची सौंपी गई,जो सभी बूथ अध्यक्षों को दी जाएंगी, जिससे महीने के अंतिम रविवार 31 मई को बूथों पर प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात देखने व सुनने के बाद बूथ कमेटी और बूथ पर रहने वाले सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की बैठक में इन मतदाता सूचियों का अध्ययन करने के बाद घर घर संपर्क की योजना बना कर, जिनके वोट बनने से रह गये हैं उनके 6 नंबर फार्म भरवा कर वोट बनवाने का कार्य किया जाएगा।इसी बीच सभी शक्ति केंद्रों पर 24 मई को भी एक बैठक होगी जिसमें शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों जो मण्डल के पदाधिकारी होंगे व प्रवासियों जो महानगर के पदाधिकारी हैं उनके साथ शक्ति केंद्र में आने वाले बूथों के बूथ अध्यक्षों के साथ 31 मई की बैठक की योजना बनाई जाएगी।इस अवसर पर महानगर महामंत्री सुरेश शर्मा ,सुभाष गुप्ता सुभानु, महानगर मंत्री मनोज भारद्वाज, मीडिया प्रभारी एड. निधीश भट्ट, मंडल अध्यक्ष अनिल तोमर, ऋषि वर्मा, अनुराग शर्मा के अलावा शिबू वार्ष्णेय, संजीव सक्सेना,हर्षित वार्ष्णेय,पी पी राघव, विशाल वार्ष्णेय,अंकुर शर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!