अलीगढ़
धर्म परिवर्तन कराने वाले वसीम को गिरफ्तार कर बिजनौर पुलिस ने भेजा जेल
बिजनौर जिले के एक युवक के जम्मू-कश्मीर जाकर धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया

जनपद बिजनौर जिले के एक युवक के जम्मू-कश्मीर जाकर धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया था।
बताया जा रहा है कि युवक विशाल ने गांव के ही एक युवक वसीम पर आरोप लगाया है कि उसने अपनी बेटी से शादी कराने का झांसा देकर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। विशाल का कहना है कि आरोपी ने उससे कहा था कि शादी के लिए धर्म परिवर्तन करना होगा। युवक के अनुसार उसने जम्मू-कश्मीर जाकर इस्लाम धर्म अपनाया,विशाल ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने घर पर इस संबंध में बताने की बात कही तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को वापस घर लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। औऱ आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर बड़ी हवेली रवाना कर दिया।



