अलीगढ़

स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, जर्जर वाहनों पर चलेगा अभियान

मानक विहीन स्कूल बसों पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए संयुक्त जांच के निर्देश

अलीगढ़  जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर परिवहन, यातायात पुलिस एवं शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जर्जर, मानक विहीन एवं बिना फिटनेस वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगीजिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक विद्यालय में परिवहन सुरक्षा समिति का गठन एवं नियमित बैठकें अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराई जाएं। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को वाहन फिटनेस, चालक सत्यापन, सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र एवं अन्य सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी इसी क्रम में शहरी, कस्बाई एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ पुलिस अधीक्षक यातायात, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों की रोस्टर निर्धारित कर बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा जारी सुरक्षा नियमों की जानकारी साझा कर विद्यालय संचालकों को जागरूक किया जाएगाप्रशासन द्वारा स्कूलों में वाहन उपलब्ध कराने वाले ट्रांसपोर्टरों, टेंपो एवं अन्य सवारी वाहन संचालकों की सूची तैयार कर थाना स्तर पर भी बैठकें आयोजित करने की भी तैयारी की जा रही है।इन बैठकों में सुरक्षित वाहन संचालन, यातायात नियमों के पालन एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के संबंध में जागरूक किया जाएगा।इसके अतिरिक्त एंबुलेंस वाहनों की फिटनेस जांच के लिए सीएमओ और रोडवेज बसों के सुरक्षित ठहराव एवं सुचारु आवागमन की

जिम्मेदारी क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य सड़क परिवहन निगम को सौंपी गई है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!