मेरा युवा भारत के तत्वाधान में युवाओं ने जिला पूर्ति कार्यालय में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लिया प्रशिक्षण
सोमवार को जिला पूर्ति कार्यालय में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में अनुभव आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी) का शुभारभ्भ किया गया

अलीगढ़ : मेरा युवा भारत अलीगढ़ द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार युवाओं को सामाजिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को जिला पूर्ति कार्यालय में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में अनुभव आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी) का शुभारभ्भ किया गया।कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह द्वारा युवाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण एवं व्यवहारिक जानकारियॉं प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार आम नागरिकों तक राशन किस प्रकार पहुॅचाया जाता है इस संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। एआरओ वेदप्रकाश द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण देते हुए क्रय केन्द्र संचालन, भण्डारण एवं गोदाम प्रबन्धन जैसी प्रशासनिक व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान कर युवाओं को डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी श्रीमती सोनाली नेगी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के युवाओं का दायित्व है कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को स्व व्यवस्थित क्रियान्वयन किया जा सके। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 05 जून तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक महीपाल सिंह, हिमांशी सेनी, विकास कुमार, विवेक कुमार, अमन शर्मा, अभय कुमार शर्मा उपस्थित रहे।



