अलीगढ़

हेल्पिंग ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा सर्व समाज के लिए आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सुप्रीम स्पार्टन्स ने जीता

फाइनल मुकाबला नाइट मैच सुप्रीम स्पार्टन्स और के पी एस के बीच ईडन पार्क मडराक पर खेला गया

अलीगढ मे हेल्पिंग ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा सर्व समाज के लिए अयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट एच एच एफ क्रिकेट लीग सीजन -1 का फाइनल मुकाबला नाइट मैच सुप्रीम स्पार्टन्स और के पी एस के बीच ईडन पार्क मडराक पर खेला गया।जिसमें सुप्रीम स्पार्टन्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्टन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही, 7.4 ओवर में 33 रन पर पहले चार विकेट गिर गए। उसके बाद दिवाकर अपनी टीम के लिए अकेले योद्धा बनकर उभरे और 43 गेंदों में 59 महत्वपूर्ण रन बनाकर 20 ओवरों में 121 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचे।अपनी पारी में दिवाकर ने 3 छक्के और 3 चौके जड़े। केपीएस की गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली रही, प्रतीक और मनीष मैक्स ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अंकित, अमन और अभिषेक वर्मा ने 1-1 विकेट लिया।लक्ष्य हासिल करना आसान था, लेकिन सुप्रीम स्पार्टन की गेंदबाजी लाइनअप के सामने केपीएस का कोई भी बल्लेबाज अच्छा स्कोर नहीं बना सका।उन्होंने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर मात्र 107 रन बनाए। दिवाकर ने अपने चार ओवरों में मात्र 15 रन देकर 3 विकेट लिए। अभिषेक ठाकुर ने अपने चार ओवरों में मात्र 20 रन देकर 2 विकेट लिए। अभिषेक सिंह ने अपने चार ओवरों में मात्र 16 रन देकर 1 विकेट लिया। फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए दिवाकर को शुभम गांधी द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया व अमन शर्मा को मैच का सर्वश्रेष्ठ फाइटर चुना गया। रोहित यादव को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला, उन्होंने सिर्फ 3 मैचों में 153 रन बनाए। दिवाकर को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया, जिन्होंने 5 मैचों में 16 विकेट लिए। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ फील्डर स्पार्टन के कप्तान प्रथम रहे, जिन्होंने 5 मैचों में 12 कैच लिए और प्रशांत जोंटी टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर रहे।मुख्य अतिथि के रूप में गौरव सारस्वत राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष, शांतनु गुप्ता प्रदेश महंत राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी और विशिष्ट अतिथि के रूप में मानव महाजन, विनय वार्ष्णेय, डॉ राजीव वार्ष्णेय और डॉ सुनील गुप्ता, विकास वार्ष्णेय ओम पुरम कॉलोनाइजर और रजत जैन थे। मैच के दौरान मुख्य संयोजक लव कुमार, फाउंडेशन अध्यक्ष रोमांस वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष तरूण वार्ष्णेय, विष्णु एन के, विशाल, सौरभ जयगंज, शिवम, श्याम सर्राफ, राहुल प्राइमस, विशाल, अंकुर, तुषार, चिराग, मोहम्मद साद, निक्की, सुधांशु, राम भैया बर्तन बाले, रामेश्वर दयाल, विजय नौरंगाबाद आदि मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!