विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ नगर निगम का R.R.R.R(4R) सेंटर व सार्वजनिक शौचालय
महापौर व नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन

महापौर व नगर आयुक्त की अभिनव पहल देश का पहला ₹10 स्टोर बनेगा जरूरतमंदों के लिए सहारा-ग़रीबो के लिए 4R से मिलेगी उपयोगी सामान एसबीआई तिराहे के पास बड़े कचरा पॉइंट हुआ समाप्त-महापौर व नगर आयुक्त के प्रयास से बरसो पुराना कचरा पॉइंट हुआ विलुप्त एक पेड़ माँ के नाम से शुरू हुआ नगर निगम का वृक्षारोपण अभियान- विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर और नगर आयुक्त ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर अभियान का किया शुभारंभ पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए निकली रैली-महापौर व नगर आयुक्त ने दिया स्वच्छता व हरित अलीगढ़ का नाराश्री नरेंद्र मोदी, माननीय प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के तहत आयोजित दिनांक 5 जून से 21 जून 2026 तक एवं योगी आदित्यनाथ जी, माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर (A Global Call for Climate Action) के तहत शासन के आदेशों के क्रम में नगर निगम द्वारा स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति लोगों जागरूक करने के उद्देश्य से कटपुला निकट नोरंगीलाल इंटर कालेज के पास अपने R.R.R.R सेंटर का उद्घाटन कर शुभारंभ किया व दुबे का पड़ाव जिज्ञासु मार्केट में 6 सीटर नए सार्वजनिक शौचालय का भी उद्घाटन कर लोगो के प्रयोग के लिए शुरू किया। नगर निगम ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर पार्क में एक पेड़ मां के नाम लगाकर अभियान का शुभारंभ करते हुए इस वर्ष लगभग 1 लाख पौधरोपण कराने का संकल्प लिया।शुक्रवार को महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की अगुवाई में शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस अलीगढ़ को स्वच्छ और हरित अलीगढ़ के संकल्प के साथ मनाया गया। नगर निगम ने इस अवसर पर पौधरोपण, 4R सेंटर का उद्घाटन, सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन, स्वच्छता रैली व कचरा पॉइंट को विलुप्त करने की कार्यवाही की।
♦️R.R.R.R सेंटर एक नज़र में♦️
स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अभिनव एवं जनहितकारी पहल के रूप में देश का पहला ₹10 स्टोर स्थापित किया जा रहा है। यह परियोजना 4R अर्थात Reduce (कम करना), Reuse (पुनः उपयोग), Recycle (पुनर्चक्रण) एवं Repair (मरम्मत) के सिद्धांतों पर आधारित एक आधुनिक सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल होगी।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि इस अभिनव योजना के अंतर्गत शहर के विभिन्न आवासीय क्षेत्रों, हाई सोसायटियों, संस्थानों एवं अन्य स्थानों से नागरिकों द्वारा दान की गई उपयोग योग्य सामग्री जैसे कपड़े, पुस्तकें, खिलौने, फर्नीचर, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य घरेलू वस्तुओं का संग्रह किया जाएगा। संग्रहित सामग्री को रिसोर्स रिकवरी सेंटर में छंटाई, मरम्मत, सफाई, सैनिटाइजेशन एवं गुणवत्ता परीक्षण के उपरांत मात्र ₹10 प्रति वस्तु की दर से आम नागरिकों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।नगर आयुक्त ने कहा यह पहल न केवल लैंडफिल में जाने वाले कचरे की मात्रा को कम करेगी बल्कि वस्तुओं के पुनः उपयोग को बढ़ावा देकर संसाधनों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जो वस्तुएं सीधे उपयोग योग्य नहीं होंगी, उन्हें अपसाइक्लिंग के माध्यम से कपड़े के बैग, सजावटी सामग्री, हस्तशिल्प उत्पाद एवं अन्य उपयोगी वस्तुओं में परिवर्तित किया जाएगा शेष सामग्री को वैज्ञानिक पुनर्चक्रण के लिए अधिकृत इकाइयों को भेजा जाएगा।
सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन♦️महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रुप से दुबे का पड़ाव निकट जिज्ञासु मार्केट में लगभग 12 लाख की लागत से 6 सीटर सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन करते हुए इसे स्थानीय दुकानदारों व नागरिकों के उपयोग के लिए शुरू किया।
♦️पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण बचाओ की रैली व एक पेड़ मां के नाम♦️विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर प्रशान्त सिंघल और नगर आयुक्त के साथ पार्षद, अधिकारी और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से 4R से सांकेतिक रूप से शहर को स्वच्छ अलीगढ़ और हरित अलीगढ़ बनाने की दिशा के लिए पैदल चलकर रैली निकाली। रैली दीवानी कचहरी होते हुए जवाहर भवन में समाप्त हुई।भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर पार्क में महापौर, नगर आयुक्त सहित पार्षद अधिकारी कर्मचारियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का आगाज करते हुए एक-एक पेड़ लगाया।
♦️एसबीआई तिराहे के पास कचरा पॉइंट हुआ समाप्त♦️विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर व नगर आयुक्त के प्रयासों से एसबीआई से आगे रेलवे स्टेशन के मोड़ के बरसो पुराने कचरा पॉइंट को विलोपित किया किया। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा निकाली गई रैली इस कचरा पॉइंट पर आकर समाप्त हुई।महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा….
माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के कोने कोने में स्वच्छता के प्रति सेवा भाव हर भारत वासी के दिल में उत्पन्न हुआ है स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्य घर घर गांव गांव पहुँच रहे है। स्वच्छ भारत मिशन एक अभियान नहीं बल्कि जन आंदोलन का रूप ले चुका है। नगर निगम अलीगढ़ का ₹10 स्टोर केवल एक दुकान नहीं बल्कि ‘वेस्ट टू रिसोर्स’ की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने वाला एक सामाजिक एवं पर्यावरणीय आंदोलन है।*
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 4R सेंटर की पहल एक ओर जरूरतमंद परिवारों को अत्यंत कम लागत पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराएगी, वहीं दूसरी ओर नागरिकों को जिम्मेदार उपभोग एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेगी। नगर निगम का लक्ष्य अलीगढ़ को स्वच्छ व हरित शहर के रूप में विकसित करना है।कार्यक्रम मेअपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, पार्षद दिनेश जादौन, योगेश सिंघल अनिल सेंगर, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी, पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा आदि मौजूद थे।



