अलीगढ़

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

आवश्यकतानुसार बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

अलीगढ़  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व माननीय जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला कारागार का निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती साक्षी गर्ग द्वारा किया गया। जिला कारागार का निरीक्षण अधीक्षक जिला कारागार पंकज कुमार सिंह कराया गया सचिव श्रीमती साक्षी गर्ग द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कारागार में वृक्षारोपण किया गया और वृक्षारोपण के उपरान्त जिला कारागार में अस्पताल का निरीक्षण किया गया। अस्पताल में उपस्थित अस्वस्थ बन्दियों से उपचार के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी, तो बन्दियों द्वारा इलाज में आराम होना बताया गया। बन्दियों से भोजन के सम्बन्ध में पूछताछ में बताया गया कि भोजन पर्याप्त मात्रा में दिया जाता है। बन्दियों से यह भी पूछा गया कि आपके केस में अधिवक्ता हैं या नही, यदि नहीं है तो आप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से निःशुल्क (लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल) अधिवक्ता ले सकते है महिला बैरक के निरीक्षण में महिला बन्दियों ने प्रशासन से किसी भी तरह की कोई समस्या के संबंध में इनकार किया। केस में अधिवक्ता है न होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से निःशुल्क (लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल) अधिवक्ता लेने की भी जानकारी दी ग सचिव द्वारा जिला कारागार प्रशासन को आदेशित किया गया कि वह समस्त बन्दियों से मिलकर उनसे लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता उपलब्ध कराये जाने के लिए प्रार्थना पत्र लेकर उसे कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित कराएं ताकि उनके प्रार्थना पत्र पर अग्रिम कार्यवाही की जा सके।इस अवसर जेलर विकास कटियार, डिप्टी जेलर राजकुमार, अंकित बंसल, सुश्री शुभ्रा, असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउंसिल श्रीमतीपूजा सैनी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डाटा एण्ट्री आपरेटर राहुल कुमार उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!