
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस और पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर विवेक बंसल ने कांग्रेसजनों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…….
अलीगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस एवं देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक विवेक बंसल के मैरिस रोड स्थित कार्यालय पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक विवेक बंसल ने उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण किया और उन्हें अत्यंत श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस और सरदार पटेल के जन्मदिवस पर पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने में इन दोनों महान विभूतियों का योगदान अतुलनीय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
“स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी ने देश की एकता और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन अलगाववादी ताकतों के आगे कभी घुटने नहीं टेके। उनका दृढ़ नेतृत्व और देशहित में लिए गए साहसिक निर्णय आज भी हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देते हैं।”
“लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने आज़ादी के बाद अपनी अद्भुत राजनीतिक कुशलता और दृढ़ इच्छाशक्ति से 560 से अधिक रियासतों का विलय कराकर अखंड भारत का निर्माण किया। आज हम जिस एकजुट भारत में सांस ले रहे हैं, वह सरदार पटेल की ही दूरदर्शिता का परिणाम है।”
विवेक बंसल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आज के दिन हमें इन दोनों महान नेताओं के जीवन से सीख लेते हुए देश में आपसी भाईचारा, शांति और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनो में दिल्ली रैली के अलीगढ़ पर्यवेक्षक व पूर्व शहर अध्यक्ष मथुरा उमेश कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, हिना मिर्जा, निखत हुस्ना, पूर्व शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, नाथूराम रसक, पूरनचंद देशमुख, शाहरुख खान, शाहिद खान, ओमप्रकाश सिंह, अमिल हुसैन, पर्श बिजेंद्र सिंह बघेल, अमजद हुसैन, क़ुतुबउद्दीन, नादिर खान, नरेंद्र मोहन शर्मा, रोहताश सिंह, संजय माथुर अर्जुन सिंह दिवाकर, सनी प्रजापति, राकेश कुमार, आदि मौजूद रहे। स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया, वहीं सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से खंड-खंड में बंटे देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। इन दोनों महान नेताओं का जीवन और उनके आदर्श राष्ट्र के लिए हमेशा प्रेरणापुंज बने रहेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने देश के निर्माण में दोनों नेताओं के अतुलनीय बलिदान और योगदान को याद कर अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त की।



