तालानगरी का सफर होगा आसान-शासन की मंशा अनुरूप जल्द शहर का हर कोना बनेगा पर्यावरण अनुकूल ई बसों से लैस
अलीगढ़ के हर रास्ते पर जल्द दौडेगी ई बसें-सफ़र होगा किफायती व आरामदायक

अलीगढ़ के हर रास्ते पर जल्द दौडेगी ई बसें-सफ़र होगा किफायती व आरामदायक-रोजमर्रा के आवागमन के लिए ई बसों के सफ़र से बनेगी बुजुर्गों, बच्चों व महिलाओ की सुरक्षा पुख़्ताजल्द तालानगरी से फर्राटा भरेगी ई बसें -तालानगरी को जल्द मिलेगी ई बस सेवा संचालन व चार्जिंग की सौग़ातनगर आयुक्त के सार्थक प्रयासो से जल्द तालानगरी क्षेत्र में 25 नई वातानुकूलित ई-बसों के संचालन की दिशा में होगा बड़ा कामनगर आयुक्त ने परिवहन विभाग संग किया ई-बस संचालन एवं चार्जिंग स्टेशन हेतु तालानगरी स्थित प्रस्तावित भूमि का निरीक्षणमाननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन के मार्गदर्शन में अलीगढ़ को स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बड़ी महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रस्तावित नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन एवं चार्जिंग स्टेशन की स्थापना हेतु भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।इस संबंध में नगर आयुक्त/मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलीगढ़ स्मार्ट सिटी प्रेम प्रकाश मीणा ने शनिवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ तालानगरी क्षेत्र स्थित प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से भूमि की उपलब्धता पहुंच मार्ग विद्युत आपूर्ति बस संचालन की संभावनाओं तथा चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की मौके पर नगर आयुक्त को उक्त भूमि ई बसों के संचालन के लिए उपयुक्त प्रतीत हुई निरीक्षण उपरांत नगर आयुक्त ने नगर निगम के संपत्ति विभाग व परिवहन विभाग के एआरएम योगेंद्र कुमार को निर्देशित किया कि जनहित में उक्त भूमि को ई-बस संचालन एवं चार्जिंग स्टेशन के लिए उपलब्ध कराए जाने के संबंध में शासन को तत्काल पत्र प्रेषित किया जाए।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में शासन की मंशा है कि ई बसों के संचालन को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जाए जिसके लिए प्रदेश सरकार हर साल हर जनपद को नई ई बसों का आवंटन कर रही है ताकि अगले 3 से 4 साल में अलीगढ़ के साथ साथ प्रदेश भर में सभी आवागमन के मार्ग पर्यावरण अनुकूल, महिला सुरक्षा, किफायती दरों पर परिवहन सेवा का लाभ हर प्रदेशवासियों को मिल सके। इस व्यवस्था से निश्चित रूप से पर्यवारण बचाने के साथ साथ, वार्तानुकूलित सफ़र महिला सुरक्षा व किफायती दरों पर एक जगह से दूसरी जगह जाने का नागरिकों को सुअवसर मिल सकेगा।भूमि व ई बसों का विवरणनगरीय परिवहन निदेशालय, लखनऊ द्वारा अलीगढ़ नगर क्षेत्र में 25 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए तालानगरी स्थित ग्राम किदारा के निकट दिल्ली पब्लिक स्कूल के समीप लगभग 1.706 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है, जहां इलेक्ट्रिक बस डिपो एवं चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है।गौरतलब है कि उक्त भूमि का संयुक्त निरीक्षण नगर निगम एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा पूर्व में भी किया जा चुका है तथा भूमि को इस उद्देश्य के लिए उपयुक्त पाया गया है।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया अलीगढ़ में आधुनिक एवं पर्यावरण हितैषी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करना नगर निगम और शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। नई ई-बसों के संचालन से तालानगरी से नागरिकों को सुरक्षित सुलभ एवं किफायती परिवहन सुविधा प्राप्त होगी वहीं प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।उन्होंने कहा तालानगरी क्षेत्र में प्रस्तावित भूमि ई-बस डिपो एवं चार्जिंग स्टेशन के लिए उपयुक्त है। नगर निगम द्वारा शासन स्तर पर आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराते हुए इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने के प्रयास किया जाएगा।



