अलीगढ़

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान

जिले में 1252 आवेदन प्रेषित, 471 ऋण स्वीकृत एवं 109 लाभार्थियों को ऋण वितरण

अलीगढ़ : प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान जिले में युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में युवा उद्योग, सेवा एवं व्यापार आधारित उद्यम स्थापित करने के लिए आगे आ रहे हैं और उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अशोक सोनी के अनुसार 4 जून तक जिले को प्राप्त वार्षिक लक्ष्य 2900 के सापेक्ष कुल 1252 आवेदन विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं इनमें से 471 प्रकरणों में ऋण स्वीकृत किया गया है और 109 लाभार्थियों को ऋण वितरण भी किया जा चुका है। योजना के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि और बैंकिंग संस्थाओं के सहयोग से स्वरोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।योजना के माध्यम से युवा अपने उद्योग, सेवा एवं व्यापार आधारित उद्यम स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इससे न केवल व्यक्तिगत आय के नए स्रोत विकसित हो रहे हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिल रहा है। जिला प्रशासन, उद्योग विभाग एवं बैंकिंग संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से पात्र युवाओं तक योजना का लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक परिवर्तनकारी पहल है यह योजना युवाओं को रोजगार मांगने वाले से रोजगार उपलब्ध कराने वाले उद्यमी के रूप में विकसित करने का अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र युवा तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए नियमित रूप से समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। सीडीओ ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वरोजगार स्थापना के लिए प्राप्त पात्र आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया में और अधिक तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि बैंक उदार एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए पात्र युवाओं को अधिकाधिक ऋण स्वीकृत करें, जिससे वे अपने उद्यम स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।उन्होंने कहा कि युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के माध्यम से जिले के युवाओं को नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं और आने वाले समय में अधिकाधिक युवा इस योजना से लाभान्वित होकर जिले की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!