जनकल्याण के 12 वर्ष उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी के 9 वर्ष पूर्ण
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कैनेडी हाल में मेरठ, अलीगढ़ आगरा मंडल के किसानों का सम्मेलन संपन्न हुआ

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशों के अनुपालन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कैनेडी हाल में मेरठ, अलीगढ़ आगरा मंडल के किसानों का सम्मेलन संपन्न हुआ। उद्यान विभाग द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णय और किए गए नवाचारों का विधिवत उल्लेख किया गया। प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया सम्मेलन के प्रमुख अंश..
1- यदि नकवी पार्क का नाम बदलकर जवाहर पार्क किया जा सकता है तो जवाहर पार्क का नाम बदलकर अलीगढ़ के किसी सपूत के नाम भी किया जाएगा।
2- अलीगढ़ में भारतीय संस्कार संस्कृति का संवर्धन हो इसके लिए कुछ भी करूंगा..
3- आजादी के बाद से आज तक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भीतर कोई जनसभा नहीं हुई और ना ही किसी सरकार के मंत्री की जनसभा में इस तरह का भाषण कभी हुआ।
4- कार्यक्रम का शुभारंभ अलीगढ़ की पावन भूमि को नमन करते हुए भारत माता के जयकारे से शुरू हुआ और समापन जय श्री राम और हर हर महादेव के नारों से सम्पन्न हुआ..
5- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में लोग घुसना उचित नहीं समझते थे वहां 8 जिलों के किसान पार्कों में पूड़ी सब्जी खाते नजर आए और हजारों की संख्या में किसानों की गाड़िया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में खड़ी रही.
6- उत्तर प्रदेश के उद्यान मंत्री ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नारे ही नहीं लगाये बल्कि उसी विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में रात्रि विश्राम भी किया जहां कभी कोई राजनेता रुका नहीं और सवेरे उठकर मुस्लिम विश्वविद्यालय के पुस्तकालय और संग्रहालय का निरीक्षण भी किया.
7- अलीगढ़ विश्वविद्यालय के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जिस प्रकार से योगी सरकार के मंत्री अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बीचो-बीच 56 मिनट दहाड़े।
जिलाध्यक्ष (भा०ज०पार्टी), अलीगढ़



