अलीगढ़

नगर आयुक्त ने अर्बन कम्पनी पर की बड़ी कार्रवाई-कचरा न उठाना अर्बन कम्पनी को पड़ा भारी

नगर आयुक्त की बड़ी कार्रवाई:-शमशाद मार्केट पुल के नीचे कूड़ा एकत्र करने पर अर्बन एनवायरोटेक प्रणाली पर 10 लाख का अर्थदण्ड

नगर आयुक्त द्वारा शहर की स्वच्छता में लापरवाही व दाग लगाने के वाले मामलों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर शमशाद मार्केट पुल के नीचे स्थित वेंडिंग जोन के पीछे अत्यधिक मात्रा में कूड़ा एकत्र पाए जाने पर कूड़ा निस्तारण के लिए उत्तरदायी संबंधित संस्था अर्बन एनवायरोटेक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए ₹10 लाख का अर्थदण्ड आरोपित किया गया है।शुक्रवार को नगर आयुक्त द्वारा सांय 4 बजे किए गए निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि शमशाद मार्केट पुल के नीचे वेंडिंग जोन के पीछे बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा है। उक्त स्थल से कूड़ा हटाने के लिए संबंधित संस्था को पूर्व में कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से निर्देशित किया जा चुका था, किन्तु संस्था द्वारा निर्धारित समयावधि में कूड़ा हटाने की कार्रवाई नहीं की गई। इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तथा स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।नगर आयुक्त द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद संस्था द्वारा कूड़ा प्वाइंट को समाप्त नहीं किया गया, जिससे यह प्रतीत होता है कि उच्चाधिकारियों के आदेशों की जानबूझकर अवहेलना की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त ने संबंधित एजेंसी पर ₹10 लाख का अर्थदण्ड लगाने के आदेश पारित किए है।नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा अलीगढ़ को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम पूरी प्रयासरत है सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा निर्देशों की अवहेलना स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित संस्था को कई बार कूड़ा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। जनता के स्वास्थ्य एवं शहर की स्वच्छता सर्वोपरि है इसलिए नियमों के अनुसार ₹10 लाख का अर्थदण्ड लगाया गया है।उन्होंने कहा भविष्य में भी यदि किसी संस्था अथवा एजेंसी द्वारा सफाई कार्यों में लापरवाही बरती गई तो उसके विरुद्ध और अधिक कठोर कार्रवाई की जाएगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!