योग हमारे ऋषियों-मुनियों द्वारा विश्व को दिया गया एक अनमोल उपहार
मा0 विधायक ने योग सप्ताह के अन्तर्गत जागरूकता रैली का किया शुभारंभ

-मा0 विधायक कोल श्री अनिल पाराशर
अलीगढ़ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में संचालित योग सप्ताह के क्रम में सोमवार को योग जन जागरूकता रैली का शुभारंभ स्टेट बैंक चौराहा से माननीय विधायक कोल श्री अनिल पाराशर ने फीता काटकर किया।मा0 विधायक ने कहा कि योग हमारे ऋषियों-मुनियों द्वारा विश्व को दिया गया एक अनमोल उपहार है। मा0 प्रधानमंत्री जी आव्हान पर विश्व भर में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं योग हमारी जीवनशैली को सुधारता है और हमें तनाव मुक्त, स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने की कला सिखाता है। आज के इस दौर में जहाँ भागदौड़ और मानसिक तनाव बढ़ रहा है, नियमित रूप से योग का अभ्यास करना अत्यंत आवश्यक है। योग हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और हमें विभिन्न बीमारियों से बचाता है। उन्होंने आव्हान किया कि आज हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि योग को अपने दैनिक जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बनाएंगे, ताकि हम खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रख सकें।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 नरेन्द्र कुमार के निर्देशन में रैली का कल्याण सिंह हेवीटेट सेंटर अलीगढ़ तक सफलतापूर्वक आयोजन किया गया रैली में आयुष विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी, योग प्रशिक्षक, अलीगढ़ के गैर सरकारी संगठन नीमा, पतंजलि, मण्डल डीफ संगठन के सदस्यों, पदधिकारी, कर्मचारियों एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।डॉ0 नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में डॉ0 सुग्रीव अशोक, डॉ0 कपिल, डॉ0 सतीश, डॉ0 मोहिनी एवं योग प्रशिक्षक शिवा पाठक ने अगुवाई करते हुए रैली में योग से संबंधित स्लोगन ’’करें योग रहे निरोग’’ , ’’योग अपनाये, तनाव मिटाए’’ ,’’योग का दीप जलाएंगे, स्वास्थ्य का संदेश फैलाएंगे’’ के द्वारा जनमानस को जागरूक किया। रैली का समापन हैवीवेट सेंटर अलीगढ़ पर हुआ, समापन पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी ने आम जनमानस रैली में भाग लेने वाले सभी गणमान्य व्यक्तियों से योग को अपने जीवन में अपनाने तथा स्वस्थ रहने की अपील की।



