सेवा संकल्प-स्वच्छता ही सेवा के तहत गांधी पार्क में धूमधाम से मनाई गई श्री गांधी जी-श्री शास्त्री जी की जयंती
गांधी पार्क में राष्ट्रपिता को समर्पित अलीगढ़ का सबसे ऊंचा भव्य 130 फीट तिरंगे को फहराया गया-

गांधी पार्क में राष्ट्रपिता को समर्पित अलीगढ़ का सबसे ऊंचा भव्य 130 फीट तिरंगे को फहराया गया-महापौर, कोल विधायक दर्जा प्राप्त मंत्री व नगर आयुक्त की मौजूदगी में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम गांधी पार्क में पार्षद अधिकारी व कर्मचारियों ने माल्यर्पण कर दी श्रद्धांजलि-उत्कृष्ट कार्य करने कार्मिकों को किया सम्मानित महापौर नगर आयुक्त ने स्वच्छता के प्रति सेवा करने का दिलाया संकल्प- गांधी पार्क में प्रथम बार आयोजित हुआ गांधी जयंती का कार्यक्रम नगर निगम द्वाराइस साल राष्ट्रपिता स्व महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती का भव्य कार्यक्रम सेवा संकल्प-स्वच्छता ही सेवा थीम पर महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की पहल पर गांधी पार्क में भव्य रूप से मनाया गया।महापौर व नगर आयुक्त की पहल पर गांधी पार्क में शहर के सबसे ऊंचा राष्ट्रपिता को समर्पित 130 फीट हाइट के तिरंगा को महापौर और नगर आयुक्त ने पार्षदो, स्थानीय लोगों, निगम अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में बटन दबाकर फहराया और तिरंगा को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया।गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्थापित प्रतिमा पर महापौर प्रशांत सिंघल, कोल विधायक अनिल पाराशर, दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अनेकों पार्षदों अधिकारी और कर्मचारी के साथ माल्यार्पण किया।सेवा संकल्प अभियान के तहत ग़ांधी पार्क में प्रथम बार आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों अधिकारी और कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए रामधुन गयी व उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।श्रद्धांजलि समारोह में दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा कोल विधायक अनिल पाराशर व महापौर प्रशान्त सिंघल ने देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के बलिदान उनकी सेवा पर प्रकाश डालते हुए अपने जीवन शैली में उनके आदर्श और पदचिह्न पर चलने का संकल्प दोहराया।भव्य कार्यक्रम में विभिन्न स्वच्छता सर्कल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों नगर निगम कि प्रवर्तन टीम के जवानों उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामान्य कर्मचारियों को महापौर, विधायक, दर्जा प्राप्त मंत्री व नगर आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सेवा संकल्प एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान का मूल उद्देश्य स्वच्छता को केवल एक अभियान तक सीमित न रखकर इसे प्रत्येक नागरिक की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना है। महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी और उनके इसी विचार को आत्मसात करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में नगर निगम अलीगढ़ शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह ने कहा गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए महापौर नगर आयुक्त और पूरी नगर निगम की टीम बधाई की पात्र है।कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का संपूर्ण जीवन देश की सेवा समर्पण, सादगी और नैतिक मूल्यों को समर्पित रहा। गांधी जी ने स्वच्छता को स्वस्थ समाज की आधारशिला माना और शास्त्री जी ने जय जवान, जय किसान के उद्घोष के माध्यम से राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। नगर निगम द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम के लिए महापौर व नगर आयुक्त बधाई के पात्र है।महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में गांधी पार्क में पहली बार नगर निगम द्वारा भव्य स्तर पर गांधी जयंती का आयोजन और राष्ट्रपिता को समर्पित 110 फीट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण हम सभी के लिए गौरव का विषय है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन त्याग, सादगी, सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण है। गांधी जी के स्वच्छता संबंधी विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता आंदोलन के समय थे। मैं हृदय से माननीय मुख्यमंत्री जी काआभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने देश का एकमात्र और प्रथम लॉक म्यूजियम के रूप में अलीगढ़ को इतनी बड़ी सौगात दी है।कार्यक्रम के अंत में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने सभी आमंत्रित अतिथियों अधिकारी कर्मचारियों का धन्यवाद यापित किया कार्यक्रम का संचालन विजय गुप्ता ने व कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संजय सक्सेना और अहसान रब ने की।कार्यक्रम में संजय पंडित अंशु अग्रवाल लाल सिंह अनिल सेंगर मनीष वूल, अपर नगर आयुक्त राकेश यादव उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव मुख्य अभियंता वीके सिंह अधिशासी अभियंता आशीष शुक्ला अजय सक्सेना पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा,कर निर्धारण अधिकारी आशीष सेठ एनएसए रामानंद त्यागी लेखा अधिकारी भरत कुमार दुबे सहित अधिकारी कर्मचारी व स्थानीय नागरिक मोज थे।



