अलीगढ़

विकास की तस्वीरों ने खींचा जनमानस का ध्यान, प्रदर्शनी बनी योजनाओं और उपलब्धियों का जीवंत दस्तावेज

’’सेल्फी विद पीएम’’ से लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं तक, विकास प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

सरकारी योजनाओं को समझने का बना सशक्त मंच, तीसरे दिन हजारों आगंतुकों ने किया विकास यात्रा का अवलोकनविकास प्रदर्शनी बनी जनजागरूकता का केंद्र, तीसरे दिन उमड़ी भारी भीड़अलीगढ़  केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत डीडीयू संयुक्त चिकित्सालय परिसर में लगाई गई विकास प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। प्रदर्शनी के तीसरे दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों तथा आम नागरिकों ने पहुंचकर विकास की इस यात्रा का अवलोकन किया।

 

प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास, कृषि नवाचार, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सृजन से जुड़े प्रयासों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। आगंतुकों ने विभिन्न विभागों की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए इन्हें आमजन के लिए उपयोगी और प्रेरणादायी बताया।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिवाकर त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंचे पशु चिकित्सकों एवं पैरावेट कर्मियों ने भी प्रदर्शनी का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने प्रदर्शनी का मार्गदर्शन करते हुए आगंतुकों को कृषि, किसान कल्याण, तकनीकी उन्नयन, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से संबंधित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का उद्देेश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना और आत्मनिर्भर समाज की स्थापना करना है।

प्रदर्शनी में स्थापित ‘सेल्फी विद पीएम’ प्वाइंट युवाओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। बड़ी संख्या में युवाओं ने यहां सेल्फी लेकर अपने अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किए। वहीं पुस्तक प्रदर्शनी स्टॉल पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिकाओं, फोल्डरों एवं अन्य प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण भी किया गया, जिसे आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक प्राप्त किया। आगंतुकों का कहना था कि प्रदर्शनी केवल उपलब्धियों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि सरकार की योजनाओं को समझने, उनसे जुड़ने और उनका लाभ लेने का एक प्रभावी माध्यम है। उल्लेखनीय है कि विकास प्रदर्शनी 21 जून तक आमजन के लिए खुली रहेगी, जहां विभिन्न वर्गों के लोग विकास और जनकल्याण की इस यात्रा से रूबरू हो सकते हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!