अलीगढ़

एसबीआई द्वारा स्मार्ट कृषि ग्राहक सम्मेलन का हुआ आयोजन

सरकार द्वारा किसान हित में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की जताई प्रतिबद्धता

अलीगढ़ : शासकीय योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जब बैंकर्स सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पात्र एवं जरूरतमंदों का लाभान्वित कराने का संकल्प लेते हैं तो विकास की एक नई इबारत लिखी जाती है।
ऐसा ही नजारा शुक्रवार को अलीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में देखने को मिला, मौका था स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा किए जा रहे स्मार्ट कृषि ग्राहक सम्मेलन का, जिसमें बड़ी संख्या में जिले के प्रगतिशील कृषकों द्वारा प्रतिभाग कर अपनी सफलता के अनुभव साझा किए गये।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप महाप्रबंधक माता प्रसाद, मुख्य प्रबंधक विनीता राजपूत, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तम कुमार एवं मुख्य प्रबंधक ऋण राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
आप सभी अपनी मेहनत, नवाचार और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर न केवल अपनी आय बढ़ा रहे हैं, बल्कि अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा के स्रोत हैं।
उप महा प्रबंधक माता प्रसाद ने प्रगतिशील किसान भाईयों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय स्टेट बैंक किसानों की प्रगति का एक विश्वसनीय भागीदार है। हमारा उद्ेश्य केवल ऋण उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि सरकार द्वारा किसान हित में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कृषि आधुनिकीकरण, सूक्ष्म सिंचाई, डेयरी, पोल्ट्री फार्म, सोलर ऊर्जा, बागवानी, डेयरी फार्म, कृषि व्यवसाय, कोल्ड स्टोरेज व अन्य कृषि आधारित गतिविधियों के लिए उचित वित्तीय सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान करना भी है।
मुख्य प्रबंधक विनीता राजपूत ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक किसानों को “किसान से उद्यमी” बनाने के लिए प्रयासरत है। एसबीआई समय-समय पर किसान भाइयों से संवाद और उनके सतत विकास के लिए “अन्नदाता दिवस”, “किसान संगोष्ठी” जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। उन्होंने किसान भाईयों से आव्हान किया कि आइए, हम सब मिलकर आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक खेती और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाते हुए कृषि को अधिक लाभकारी और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में भागीदार बनें।
क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तम कुमार ने किसानों को बैंक की विभिन्न कृषि योजनाओं, आधुनिक कृषि वित्तपोषण एवं कृषि उद्यमिता के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि किसान भाई कृषि यंत्रीकरण, सूक्ष्म सिंचाई, डेयरी, बागवानी, सौर ऊर्जा व अन्य कृषि आधारित गतिविधियों के लिए ा बैंकिंग सुविधाओं एवं वित्तीय सहायता का लाभ ले सकते हैं।
मुख्य प्रबंधक ऋण राकेश कुमार ने किसानों को शासकीय योजनाओं के माध्यम से बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेते हुए “किसान से उद्यमी” बनने के लिए प्रेरित किया। पीएमएफएमई से अखिलेश कुमार ने अपने विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कृषि प्रसंस्करण से जुड़े अवसरों पर किसानों का ज्ञानवर्धन किया। कनेक्ट एग्रो सॉल्यूशन से साहिल ढ़ींगरा ने कृषि नवाचारों, उपलब्ध सब्सिडी योजनाओं तथा बायोमास आधारित आयवृद्धि के विषय में विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक चण्डौस हेमराज समेत अन्य बैंकर्स व प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।
अन्त में क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तम कुमार एवं शिवानी कुलश्रेष्ठ ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं किसान भाइयों का आभार व्यक्त करते हुए किसानों के सतत विकास के लिए एसबीआई की प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग समाधान से जोड़कर उनकी आय एवं कृषि उत्पादकता में वृद्धि के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में आरएम आरयू अजयवीर सिंह एवं क्रेडिट टीम के साथ ही एसीबी खैर, एसीबी चण्डौस, एसीबी इगलास, एसीबी बेसवां, जट्टारी, टप्पल, गभाना, पला सल्लू, अतरौली, छर्रा, पिसावा, गोंडा, नगला सबल, छेरत क्षेत्र की समस्त कृषि शाखाओं के शाखा प्रबंधकों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र के प्रगतिशील किसानों के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।

किसानों ने अनुभव किए साझा:

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त उपायुक्त कृषि भारत सरकार विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि वह एसबीआई के सहयोग से वर्तमान में पिसावा में फूलों जिसमें मुख्य रूप से गेंदा, गुलदाउदी, गुलाब, ग्लेडियोलर, रजनीगंधा शामिल हैं की खेती कर अच्छा लाभ प्राप्त कर रहे हैं उन्होंने अन्य किसानों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आव्हान किया।
—-

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!