अलीगढ़

रोजगार मेले के माध्यम से 216 को मिला रोजगार

शुक्रवार को अल्टिका कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया

अलीगढ़ क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर, अल्टिका कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर एवं धर्म समाज महविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को अल्टिका कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 09 नियोजकों के सापेक्ष 274 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें से 216 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
रोजगार मेले का शुभारंभ निदेशक अल्टिका एजुकेशन डॉ0 मेघा वार्ष्णेय, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी डॉ0 पीपीसी शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर धर्म समाज महाविद्यालय डॉ0 मोनिका वार्ष्णेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मेला प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी प्रतिनिधियो से मेला स्थल पर ही ऑफर लेटर प्रदान कराए गए। यंग प्रोफेशनल मॉडल करियर सेंटर शुभम शर्मा द्वारा अभ्यर्थियों की करियर काउंसलिंग की गई।
अभ्यर्थियों को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के विषय में जागरूक कर अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया। इस मौके पर सुशील कुमार सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह, सतेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
—-

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!