अलीगढ़

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का हुआ समापन

कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों ने कृषि तकनीक एवं योजनाओं की दी जानकारी

अलीगढ़ : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कृषि विज्ञान केंद्र छेरत में आयोजित दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का शुक्रवार को समापन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत संास्कृतिक लोक गायन से हुई। लोक गायक ललित कुमार ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को गायन के माध्यम से बड़े ही रोचक ढ़ंग से प्रस्तुत किया। डा0 ब्रजेश मिश्रा, सूक्ष्मजीव विज्ञान वैज्ञानिक भारतीय कुषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली पूसा ने सूक्ष्म जीवों के जैव उर्वरकों के रूप में मृदा एवं बीजोपचार के प्रयोग के सम्बन्ध में कृषकों को अवगत कराया। डा0 सबीना वैज्ञानिक सब्जी अनुसंधान केन्द्र ने सब्जियों में पोषक तत्वों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हमें अपने आहार में 150 ग्राम हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिये तथा अपने खाने के लिए घर में ही सब्जी पालन करने का भी सुझाव दिया।डा0 नेत्रपाल मलिक केवीके वैज्ञानिक ने प्राकृतिक खेती, जैविक खेती विषय पर चर्चा की। डा0 रनवीर सिंह पूर्व प्रधान वैज्ञानिक पशु अनुसंधान केन्द्र बरेली ने भी प्राकृतिक खेती करने एवं रासायनिक खादों के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी।प्रगतिशील कृषक राधेश्याम शर्मा ने जैविक खेती की चर्चा एक कविता के साथ प्रारम्भ की। श्री शर्मा ने जैविक खाद बनाने की विधि, जैविक खाद के प्रयोग, देशी गाय से प्राप्त गोबर की खाद के प्रयोग आदि के बारे में बताया।

जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक अशोक कुमार सोनी ने कृषकों से ऋण सम्बन्धित समस्या के निवारण हेतु उनसे सर्म्पक करने को कहा। कृषकों से केसीसी, सीएम युवा योजना एवं अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

अन्त में श्री अमर सिंह प्राविधिक सहायक बी मंच संचालक ने किसानों एवं अतिथिगणों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम के समापन की घोषणा कीे।

कार्यक्रम में अध्यक्ष भाकियू चौधरी हरपाल सिंह, कीट विज्ञान संभाग डा0 सुब्रमण्यम, सूक्ष्मजीव विज्ञान डा0 ब्रजेश मिश्रा, डा0 अदिति सांख्यिकी संभाग वैज्ञानिक भारतीय कुषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली पूसा, डा0 नेत्रपाल मलिक, डा0 सुधीर कुमार रावत, डा0 अशरफ अली, डा0 अनन्त कुमार वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक के0वी0के0, समेत पशुपालन विभाग, गन्ना विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, सिम्फेड संस्था, कृषि विभाग एवं अन्य सहयोगी विभागो के कार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति टीम तथा कृषक आदि उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!