नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ की एक आवश्यक बैठक का हुआ आयोजन
चीफ वार्डन /कमांडिंग ऑफिसर द्वारा नागरिक सुरक्षा के जवानों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

अलीगढ़ । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग, अलीगढ़ के निर्देशन में तथा प्रभारी उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग/नगर मजिस्ट्रेट अलीगढ़ के मौखिक आदेश अनुसार तथा चीफ वार्डन/कमांडिंग ऑफिसर नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें दिनांक 21 जून को प्रातः 05:00 बजे से 09:00 बजे तक अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम, रामघाट रोड, अलीगढ़ में आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ के चीफ वार्डन/ कमांडिंग ऑफिसर द्वारा नागरिक सुरक्षा विभाग के जवानों को कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के उपस्थित होने की संभावना को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था, यातायात संचालन एवं भीड़ नियंत्रण हेतु नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है।
सभी नियुक्त स्वयंसेवकों को अपने निर्धारित स्थानों पर समय से उपस्थित रहकर दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।उक्त कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिनमें जिलाधिकारी (DM) अलीगढ़, अपर जिलाधिकारी (ADM) अलीगढ़, नगर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक नगर (SP City) तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अलीगढ़ सहित अन्य अधिकारीगण सम्मिलित होंगे।नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा सभी स्वयंसेवकों से अनुशासन, सतर्कता एवं समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा की गई है, जिससे कार्यक्रम का सफल एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।



