व्यापारी कल्याण दिवस पर स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का हुआ भव्य आयोजन
उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ प्र अलीगढ़ द्बारा

भामाशाह जयंती को उ प्र सरकार द्वारा व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में घोषित होने के अवसर पर मनकामेश्वर सेवा सदन खेर रोड पर रक्तदान शिविर व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 95 भामाशाहो ने रक्तदान किया तथा 188 व्यक्तिओ ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई।रक्तदान शिविर एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर मे। मुख्य अतिथि के रूप शहर विधायक मुक्ता राजा ने अपनी उपस्थिति दीप्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि राष्ट्रगोरव भामाशाह जयन्ती के अवसर प्रदेश सरकार द्वारा विगत 3 वर्ष पूर्व 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप घोषित किया था। जिसकी पूरे प्रदेश में सराहना की गई थी।राजा भामाशाह ने अपने राष्ट्र के खातिर महाराणा प्रताप को अपनी सम्पत्ति न्योछावर कर अपने परिवार सहित युद्ध के कूद गये थे ऐसी महान विभूती को हम सभी नमन करते हैं।इस अवसर पर उन सभी 11 विभूतियों को भामाशाह पुरस्कार से
सम्मानित किया जो हमेशा जनहित व व्यापारी हितो के लिए जागरूक रहते है।जिसमें मुख्य रूप से प्रमुख समाजसेवी सुभाष लिटिल, चंद्र किशोर जलाली वाले, मानव महाजन, शैलेंद्र पाल सिह,डा उपेंद्र सिंह, विष्णु कुमार वंटी,प्रभात रजनीश, शशिकांत तिवारी, प्रमोद कुमार सिंह,अमित सर्राफ,कालीचरन वार्ष्णेय थे।महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण कराने में तो हमेशा प्रयासरत रहता ही है।लेकिन अपने सामाजिक सरोकार को भी नहीं भूलता है श्री भामाशाह को दानवीर के नाम से सम्पूर्ण जगत जानता है हमें भी उनसप्रेरणा लेकर जनहित के कार्य करते रहना चाहिए। प्रदेश संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई ओर दान हो ही नहीं सकता इसलिए वर्ष में एक बार प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।युवा जिलाध्यक्ष सन्तोष वाष्णेय व युवा महानगर अध्यक्ष हेमंत गर्ग ने अभी अतिथि एवं रक्तदान करने वालों का आभार प्रकट किया।
आज व्यापार मंडल प्रमुख पदाधिकारीयों ने रक्तदान किया जिसमें जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा,अलीगढ़ युवा मंडल अध्यक्ष दुर्वेश वार्ष्णेय,महिला प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता वार्ष्णेय, राहुल कनक, सन्तोष वाष्णेय, प्रदीप वर्मा, आमोद महाशह, दीपक चौधरी पार्षद, चौ वीरेंद्र सिंह, रवीन्द्र जोशी, दीपक वर्मा, लालाराम लोधी, भुवनेश गुप्ता, हेमंत वालाजी,अनिल वसंल,एम ए खान गांधी, वन्टी भाई, रवि वार्ष्णेय, हेमंत वालाजी, ,गोरव वाष्र्णेय, आलोक गर्ग, उमेश गौड़,प्रणय शर्मा,हर्षित वाष्र्णेय, आमोद महाशह, जागेश वाष्र्णेय, संजीव अटल,अशुंल पाठक, विशाल शर्मा, दीपक वर्मा, कुलदीप सिंह टीटू धीरज वाष्र्णेय, यशपाल, तरंग वाष्र्णेय, आदि 95 भामाशाहो ने रक्तदान किया तथा 188 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।रक्तदान शिविर में प्रमुख रूप से उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकिशन अग्रवाल, आलोक प्रताप सिंह,राकेश वार्ष्णेय, सुमित एडमिन,संगीता वार्ष्णेय, शर्मिला वार्ष्णेय, विनोद वार्ष्णेय,कुसुम लता,
अंकित अग्रवाल,डा अजय शर्मा, कौशल सिंह, प्रदीप वर्मा, दीपक वर्मा, आसिम ,नईम अहमद पार्षद, नौशाद भाई,फैसल, आविद खान, नीलेश अग्रवाल, संदीप आदि सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही
प्रदीप गंगा जिलाध्यक्ष



