शत-प्रतिशत नामांकन का संकल्प, स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का भव्य आगाज
जनप्रतिनिधियों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और जनभागीदारी पर दिया जोर, नवप्रवेशित बच्चों का किया सम्मान

अलीगढ़ : जिले में स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित भव्य समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में छात्रों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, नवीन नामांकित छात्रों को स्टेशनरी एवं स्कूल बैग वितरण करने के साथ ही प्रथम चरण में सर्वाधिक नामांकन करने वाले 5 प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गये। कार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा को विकसित भारत की आधारशिला बताते हुए प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में हुए व्यापक कायाकल्प, आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण अभिभावकों का विश्वास निरंतर बढ़ा है और नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। शिक्षित समाज ही विकसित भारत का निर्माण कर सकता है उन्होंने शिक्षकों से अनुशासन का पालन करते हुए विद्यार्थियों में भी अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों का विकास करने का आह्वान किया।मा0 हाथरस सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि पहले परिषदीय विद्यालयों की स्थिति किसी से छिपी नहीं थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी दित्यनाथ जी के नेतृत्व में संचालित कायाकल्प अभियान ने विद्यालयों की तस्वीर बदल दी है। डीबीटी के माध्यम से धनराशि, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, मध्यान्ह भोजन, चारदीवारी, फर्नीचर एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं ने शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी है।मा0 विधान परिषद सदस्य ऋषिपाल सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है

उन्होंने सभी से कर्मनिष्ठा और समर्पण की भावना के साथ दायित्व निभाने का आह्वान कियामा0 विधान परिषद सदस्य डॉ. तारिक मंसूर ने कहा कि प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करने में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है उन्होंने विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों को प्रभावी नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभाने की आवश्यकता पर भी जोर दियामा0 छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि आज परिषदीय विद्यालय आधुनिक संसाधनों और बेहतर शैक्षिक वातावरण से यक्त हो चुके हैं। सरकार का उद्देेश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है।मा0 कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि बेसिक शिक्षा में हुए सकारात्मक बदलावों के कारण अब अभिभावक स्वयं बच्चों का नमांकन कराने विद्यालय पहुंच रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय अवधि में पूर्ण एकाग्रता के साथ अध्यापन कार्य करने का आह्वान कियामा0 जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल चलो अभियान को जनआंदोलन बनाने तथा ड्रॉपआउट दर को शून्य करने पर बल दियाकलैक्ट्रेट में आयोजित समारोह में नवप्रवेशित बच्चों को अतिथियों द्वारा उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के सहारनपुर से प्रसारित लाइव संबोधन का सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से श्रवण किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल चलो अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किय इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार, डॉ0 कैलाश पाठक समेत खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



