कांग्रेस कार्यालय पर हुई मारपीट की घटना एक सुनियोजित षड़यंत्र का हिस्सा थी
कांग्रेस नेता आलोक गौड़ की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस कार्यालय पर हुई मारपीट की घटना एक सुनियोजित षड़यंत्र का हिस्सा थी और इस घटना के नाम पर कुछ लोग कांग्रेस नेता आलोक गौड़ की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस घटना की नारिफ उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए बल्कि इस्मों दोषी पाए जाने व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
ये बातें विप्र समाज के लोगों ने कांग्रेस नेता के समर्थन में बुलाई गई प्रेस कांन्फ्रेिंस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं। विप्र समाज के प्रबुद्ध लोगों ने इस घटनाक्रम को शर्मनाक बताया और इसकी कड़े शब्दों में आलोचना की।
प्रेस वार्ता में प्रमुख मांगें
कांग्रेस कार्यालय पर मारपीट की उच्चस्तरीय जांच हो
दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए
कांग्रेस नेता आलोक गौड़ को सुरक्षा प्रदान की जाए
घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं
प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि विगत दिवस कांग्रेस कार्यालय पर हुई घटना में एक कार्यकर्ता का झगड़ा दूसरे कार्यकर्ता से हुआ था लेकिन कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का ठीकरा ना सिर्फ कांग्रेस नेता आलोक गौड़ के ऊपर फोड़ा बल्कि वहां कुछ लोगों ने उनके साथ असभ्यता भी की थी जोकि वास्तव में निराशा और हताशा का प्रतीक है और ये लोग कहीं न कहीं श्री गौड़ की लोकप्रियता से ईर्ष्या करते हैं।
वक्ताओं ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की सिफारिश करते हुए कांग्रेस नेता आलोक गौड़ की सुरक्षा प्रदान किए जाने की पुरज़ोर मांग की है
प्रबुद्धजनों ने कहा
66 यह घटना अपने आप में बेहद शर्मनाक है। कांग्रेस नेता आलोक गौड़ की छवि खराब करने की साजिश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
– विप्र समाज के प्रबुद्धजन
ताकि निकट भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। वक्ताओं ने ये भी स्पष्ट किया कि अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता के सामने इस तरह की दुष्टुता करने वाला व्यक्ति अपनी पार्टी का हितैषी नहीं हो सकता इसलिए कांग्रेस हाईकमान को इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए।
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की इस प्रेस वार्ता में यहां पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष जेसी. शर्मा, ब्राह्मण एकता मंच के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, भूदत्त मिश्रा, जगमोहन मालवीय, राधा रानी शर्मा, सौरभ पाराशर और राज नारायण शर्मा समेत अनेक प्रबुद्ध लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उपस्थित प्रमुख लोग
जेसी. शर्मा (जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा) अमित शर्मा (जिलाध्यक्ष, ब्राह्मण एकता मंच)
भूदत्त मिश्रा, जगमोहन मालवीय,
राधा रानी शर्मा, सौरभ पाराशर,
राज नारायण शर्मा
समेत अनेक प्रबुद्धेोजन।



