अलीगढ़

अलीगढ़ से बाबा बर्फानी के दरबार को रवाना हुआ पहला जत्था, श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत कर दी शुभकामनाएं

"हर-हर महादेव" तथा "बम-बम भोले" के जयघोष गूंजते रहे

अलीगढ़,  बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। वंदे भारत सामाजिक संस्था (रजिस्टर्ड) के तत्वावधान में अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को पुराने बस स्टैंड स्थित कंपनी बाग चौराहा, माता मंदिर से दोपहर 2 बजे विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।यात्रा पर निकल रहे श्रद्धालुओं का संस्था पदाधिकारियों ने गमछा व माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा मिष्ठान खिलाकर बाबा बर्फानी की मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री अमरनाथ सेवा मंडल के कोषाध्यक्ष श्री सुनील रंगवा जी ने भी श्रद्धालुओं को माला पहनकर शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया और पूरे वातावरण में “हर-हर महादेव” तथा “बम-बम भोले” के जयघोष गूंजते रहे।यात्रा दल में राष्ट्रीय महामंत्री नीरज प्रजापति, रोहन सिंह, योगेश कुमार, उदय राज वर्मा, बलदेव, रामकिशोर, प्रदीप प्रजापति, चेतन कुमार, श्रीमती मंजू कुमारी, श्रीमती मंजू देवी और कविता वार्ष्णेय सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे। वहीं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता पिंटू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समीप वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी हिमांशु गुप्ता, महिला प्रभारी श्रीमती सुषमा रावत, विशाल गौतम, सौरभ महेश्वरी , नरेंद्र राजपूत, मोहित गुप्ता, भगवानदास, मुकेश कचौड़ी, मोहम्मद अल्लाह नूर, मोहम्मद मुमताज खान, मोहम्मद कमर सैफी, मोहम्मद आसिफ भाई एवं अन्य सदस्यों ने उपस्थित होकर सभी यात्रियों को सफल एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!