अलीगढ़

03 जुलाई को जिले की 24 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगी ग्राम चौपालें

03 जुलाई को जिले के विभिन्न विकासखंडों की 24 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाएगा

अलीगढ़ मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं आमजन से सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से शुक्रवार, 03 जुलाई को जिले के विभिन्न विकासखंडों की 24 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विकासखंड अतरौली के ग्राम नाथपुर एवं लोहगढ़, लोधा के असनेता जहांगीराबाद एवं रनिहाल, चंडौस के लालपुर एवं शाहपुर, अकराबाद के भिलावली एवं नानऊ, खैर के नहरौला एवं बीरमपुर, गंगीरी के मझोला एवं मलसाई, बिजौली के पीपली एवं बढ़ेपुरा, इगलास के सीतापुर एवं भटोई, गोंडा के नगला जगदेव एवं नगला मानसुजान, जवा के तालिब नगर एवं अहक, टप्पल के हमीदपुर एवं उटवारा और धनीपुर के निजामतपुर बोरना एवं अदोन ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालें आयोजित की जाएंगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथि पर संबंधित ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही चौपाल से संबंधित समस्त सूचनाएं एवं गतिविधियों का विवरण निर्धारित पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अनिवार्यतः अपलोड किया जाए, ताकि शासन स्तर पर प्रभावी अनुश्रवण एवं समीक्षा की जा सके।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!