अलीगढ़

भारतीय शिशु अकादेमी की अलीगढ़ शाखा द्वारा वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञों का सम्मान

रामघाट रोड स्थित एक होटल में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया

Doctor’s डे के उपलक्ष्य में भारतीय शिशु अकादेमी की अलीगढ़ शाखा द्वारा आज रामघाट रोड स्थित एक होटल में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर एम ए खालिद, डीन, जे.एन.मेडिकल कॉलेज,अलीगढ़रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अकादमी के अध्यक्ष डॉ प्रदीप बंसल ने की। सचिव डॉ अभिषेक शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की,जबकि कोषाध्यक्ष डॉ नीलम Mandhar ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अलीगढ़ के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञों डॉ डी के अग्रवाल, डॉ तब्बसुम शाह, डॉ ललित मोहन अग्रवाल, डॉ अशोक अग्रवाल, डॉ वाई के द्विवेदी, डॉ राजीव सिंघल,डॉ मनाजीर अली ,डॉ आर ऐस चान्ना , डॉ चितरंजन सिंह को उनके चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, समर्पित सेवाओं एवं नई पीढ़ी के चिकित्सकों के मार्गदर्शन हेतु अंगवस्त्र , स्मृति- चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि प्रोफेसर एम ए खालिद ने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठ चिकित्सकों का अनुभव, सेवा भाव एवं नैतिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता चिकित्सा जगत की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह युवा चिकित्सकों को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा और मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।अध्यक्ष डॉ प्रदीप बंसल ने कहा कि भारतीय शिशु अकादेमी का उद्देश्य केवल वैज्ञानिक अनुसंधान को बढावा देना ही नहीं बल्कि अपने वरिष्ठ चिकित्सकों के अनुभव और योगदान का सम्मान करना भी है।सचिव डॉ अभिषेक शर्मा ने सभी चिकित्सकों से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में भारतीय शिशु अकादेमी की अलीगढ़ शाखा के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में बाल रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। समारोह सौहार्द एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!