मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में अलीगढ़ स्केटिंग क्लास के स्केटिंग खिलाड़ियों ने 5 वीं इंडो नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 दा स्केट पार्क पोखरा में मेडल जीतने वाले छह खिलाड़ियों का सम्मान समारोह
त्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो संघ प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक विवेक बंसल ने किया

मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में अलीगढ़ स्केटिंग क्लास के स्केटिंग खिलाड़ियों ने 5 वीं इंडो नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 दा स्केट पार्क पोखरा में मेडल जीतने वाले छह खिलाड़ियों का सम्मान समारोह उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो संघ प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक विवेक बंसल ने किया। विवेक बंसल ने कहा स्केटिंग खेल बहुत ही रोमांचकारी खेल है और अलीगढ़ के स्केटिंग खिलाड़ी बड़ी मेहनत और लगन के साथ मेडल जीत कर अलीगढ़ का नाम रोशन करते हैं। जिला ओलंपिक संघ के महासचिव मजहर उल कमर ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। सभी खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ में स्केटिंग कोच वंशिका चौहान को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सचिव प्रदीप रावत ने बताया बालिका वर्ग अंडर 14 में कल्याणी ने शॉर्ट रेस और लॉन्ग रेस में दो गोल्ड मेडल जीते।बालिका वर्ग अंडर 8 में जैस्मिन शर्मा ने शॉर्ट रेस और टाइम ट्रायल में दो गोल्ड मेडल जीते। बालक वर्ग अंडर 14 में हिमांशु धनगर ने शॉर्ट रेस और लॉन्ग रेस में दो गोल्ड मेडल जीते। अंडर 12 में चिराग कुमार ने शॉर्ट रेसऔर लॉन्ग रेस में दो गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अंडर 8 में जयंत शर्मा ने शॉर्ट रस और स्केटिंग टाइम ट्रायल में दो गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। अंडर 7 में मिहर अग्रवाल ने शॉर्ट रेस और टाइम ट्रायल में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। सचिव प्रदीप रावत ने बताया इंडो नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप मैत्री भाव के साथ भारत और नेपाल के खिलाड़ियों के बीच संपन्न हुई। जिसमें अलीगढ़ की टीम ने 12 गोल्ड मेडल जीते हैं। सम्मान समारोह के अवसर पर रिंकू दिक्षित डॉक्टर नीलम पाराशर कृष्ण मोहन शुक्ला , वंशिका चौहान,अशोक कुमार शर्मा, सुमित अग्रवाल, अंजना शर्मा गुंजन शर्मा, नीतेश सिंह,राधिका शर्मा उपस्थिति रही है।



