अलीगढ़ में शिक्षा के नए अध्याय का शंखनाद: ‘विवेकानन्द इन्टरनेशनल स्कूल’ का भव्य शुभारंभ
प्रातः 10:30 बजे आयोजित इस गरिमामयी समारोह में क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों, जनप्रतिधियों और शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अलीगढ़, शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी ‘विवेकानन्द ग्रुप ऑफ कॉलेजेज’ द्वारा आज अलीगढ़ के एन.एच. 91, निकट खेरेश्वर चौराहा पर अपने नवीन प्रकल्प विवेकानन्द इन्टरनेशनल स्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रातः 10:30 बजे आयोजित इस गरिमामयी समारोह में क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों, जनप्रतिधियों और शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से कोल विधायक श्री अनिल पाराशर जी, डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह जी एमएलसी अलीगढ़ एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह जी, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल सिंह जी, छर्रा विधायक श्री रविन्द्र पल सिंह जी,जिला महामंत्री श्री शिव नारायण शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री अवध बघेल जी और अलीगढ़ के महापौर श्री प्रशांत सिंघल जी, पूर्व महानगर महामंत्री श्री मानव महाजन जी, पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ0 विवेक सारस्वत जी, श्री पंकज कुमार अग्रवाल जी, जिला जज अलीगढ़ एवं सहित कई अन्य गणमान्य विधायक, एम.एल.सी. व जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और विद्यालय के आधुनिक परिसर की सराहना की।
आज के कार्यक्रम में अलीगढ़ के महापौर प्रशांत सिंघल ने बोलते हुए कहा की विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल अलीगढ़ के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। आगे बोलते हुए कोल विधायक अनिल पाराशर जी ने कहा की विवेकानंद कॉलेज की स्थापना सन 2003 में की गई थी आज यह एक वटवृक्ष बन चुका है जो संपूर्ण देश में शिक्षा का अलख जगा रहा है ।आगे बोलते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने कहा कि विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल प्राइमरी से लेकर के इंजीनियरिंग तक की शिक्षा देकर देश के कल्याण में अपना योगदान कर रहा है और आगे भी करेगा। आगे बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह जी ने कहा कि मैं विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना के लिए कॉलेज के चेयरमैन श्री अनिल सारस्वत जी को बधाई देता हूं तथा आशा करता हूँ कि इसमें पढ़ने वाले विद्यार्थी निश्चय ही विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलेंगे ऐसा मेरा विश्वास है।
विवेकानन्द इन्टरनेशनल स्कूल को अत्याधुनिक वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निम्नलिखित प्रमुख सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं:
स्मार्ट कक्षाएं एवं कंप्यूटर लैब, आधुनिक सूचना तकनीक से युक्त डिजिटल क्लासरूम।
आर्ट एंड क्राफ्ट रूम: बच्चों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए विशेष समर्पित विंग।समृद्ध लाइब्रेरी एवं लैब और ज्ञानवर्धन के लिए विशाल पुस्तकालय, सुरक्षित प्ले-ग्राउंड व एक्टिविटी ज़ोन खेलकूद और शारीरिक विकास के लिए सुरक्षित एवं मनोरंजक आउटडोर प्ले-एरिया।
समारोह के दौरान विवेकानन्द ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन एडवोकेट अनिल सारस्वत जी एवं उनकी माताजी ब्रह्मा देवी सारस्वत जी (संरक्षक) और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती सुधा सारस्वत जी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। डॉ० सुधीर सारस्वत जी (वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, सी.एस.ए. विश्वविद्यालय) और संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० अम्बुज सारस्वत जी (एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली) ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय केवल एक शैक्षणिक भवन नहीं, बल्कि भविष्य के भारत के जिम्मेदार नागरिकों के निर्माण की कर्मभूमि बनेगा।विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, अलीगढ़ का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए विशिष्ट अतिथिगण।



