अलीगढ़

आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के तत्वावधान में अलीगढ़ जनपद की शहर विधानसभा में जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया

बैठक में आगरा स्नातक एमएलसी चुनाव के प्रत्याशी दक्ष यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे

आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के तत्वावधान में अलीगढ़ जनपद की शहर विधानसभा में जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ एवं सेक्टर स्तर तक संगठन को मजबूत करना तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करना रहा।बैठक में आगामी एमएलसी स्नातक निर्वाचन (आगरा क्षेत्र) के लिए अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं का पंजीकरण कराने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को मतदाता बनाकर एमएलसी चुनाव में पार्टी की भागीदारी मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक स्नातक मतदाता जोड़ने का लक्ष्य दिया गया।बैठक में आगरा स्नातक एमएलसी चुनाव के प्रत्याशी दक्ष यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ छर्रा विधानसभा से प्रत्याशी चौधरी महेंद्र सिंह (राष्ट्रीय समिति सदस्य), शहर विधानसभा-76 से प्रत्याशी फरीद प्रधान (तलासपुर), बरौली विधानसभा से संभावित प्रत्याशी रामू बघेल तथा कोल विधानसभा-75 से संभावित प्रत्याशी मोहम्मद शाहिद खान उपस्थित रहे।बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आजाद समाज पार्टी (काशीराम) की सरकार बनाने के लिए अधिक से अधिक विधायकों को विजयी बनाकर विधानसभा भेजा जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री एवं अलीगढ़ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी मेघ सिंह निमेष, भाईचारा कमेटी के जोन इंचार्ज जितेंद्र लोधी, मंडल प्रभारी चंद्रप्रकाश मौर्य, मंडल इंचार्ज गुफरान नूर, मंडल इंचार्ज एडवोकेट जगदेव सिंह, जिला अध्यक्ष किशोर कांत उर्फ के.के. भैया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोनू जाटव, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष नितिन पटेल, महानगर अध्यक्ष नदीम खान, भाईचारा कमेटी मंडल अध्यक्ष महेश कुमार लोधी, जिला महामंत्री महेंद्र निषाद, खैर विधानसभा के जिला प्रभारी जितेंद्र टाइगर, जिला उपाध्यक्ष पान सिंह, कार्यालय सचिव विकास दीप, मनीष कुमार, युवा विंग जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, शहर विधानसभा-76 अध्यक्ष रवि कुमार तथा भीम आर्मी महानगर अध्यक्ष राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष किशोर कांत उर्फ के.के. भैया ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों एवं दिशा-निर्देशों को जन-जन तक पहुंचाए तथा बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एमएलसी स्नातक चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता जोड़ने और पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!