80वें स्वतंत्रता दिवस से पूर्व गांधी पार्क एवं ऊपरकोट जामा मस्जिद के सामने लहराएगा शहर का सबसे ऊँचा तिरंगा
स्थानीय पार्षदो के सुझाव पर महापौर व नगर आयुक्त ने लिया अहम निर्णय

80वें स्वतंत्रता दिवस से पूर्व गांधी पार्क एवं ऊपरकोट जामा मस्जिद के सामने लहराएगा शहर का सबसे ऊँचा तिरंगा स्थानीय पार्षदो के सुझाव पर महापौर व नगर आयुक्त ने लिया अहम निर्णय-देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के सम्मान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की नगर आयुक्त की अनूठी पहलनगर आयुक्त ने निरीक्षण कर तत्काल तैयारियां शुरू करने के दिए निर्देशआगामी 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहरवासियों में राष्ट्रप्रेम राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के सम्मान की भावना को और अधिक जागृत करने के उद्देश्य से स्थानीय पार्षदो के सुझाव पर महापौर व नगर आयुक्त ने एक महत्वपूर्ण पहल प्रारंभ की है। महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की पहल पर गांधी पार्क तथा ऊपरकोट जामा मस्जिद शहर के दो प्रमुख स्थलों पर अत्यधिक ऊँचाई वाले राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किए जाएंगे जो शहर के सबसे ऊँचे तिरंगों में शामिल होंगे।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने गत दिनों गांधी पार्क एवं ऊपरकोट जामा मस्जिद के सामने स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों स्थानों की भौगोलिक स्थिति सुरक्षा आधार संरचना तथा आमजन की पहुँच का सत्यापन किया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से तिरंगा स्थापित की समस्त तैयारियां प्रारंभ करने के निर्देश दिए।महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा कि शहर के इन दोनों प्रमुख स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज को लगाए जाने की पहल सराहनीय है तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं बल्कि देश की अस्मिता गौरव बलिदान और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि स्थानीय पार्षदो के सुझाव पर ऐसे प्रतिष्ठित स्थलों पर विशाल तिरंगे की स्थापना से युवाओं विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना और अधिक प्रबल होगी। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को नई पीढ़ी तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का संदेश भी मिलेगा।उन्होंने कहा नगर निगम द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पूर्व दोनों स्थलों पर उच्च गुणवत्ता के ध्वज स्तंभ एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी, जिससे राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर शहरवासी आधुनिक गांधी पार्क तथा ऐतिहासिक ऊपरकोट क्षेत्र में शान एवं गौरव के साथ लहराते हुए विशाल तिरंगे के दर्शन कर सकेंगे।



