अलीगढ़ अतिक्रमण रहित अभियान का महापौर और नगर आयुक्त ने किया शुभारंभ-दुकान दुकान जाकर महापौर नगर आयुक्त ने गुलाब देकर दुकानदारों से भरवाए संकल्प पत्र
रसलगंज में नगर निगम ने खिंचवाई पीली पट्टी- महापौर व नगर आयुक्त की मौजूदगी में शुरू हुआ अभियान
अलीगढ़ अतिक्रमण रहित अभियान का महापौर और नगर आयुक्त ने किया शुभारंभ-दुकान दुकान जाकर महापौर नगर आयुक्त ने गुलाब देकर दुकानदारों से भरवाए संकल्प पत्र रसलगंज में नगर निगम ने खिंचवाई पीली पट्टी- महापौर व नगर आयुक्त की मौजूदगी में शुरू हुआ अभियान पीली पट्टी की परिधि से बाहर सामान रखना पड़ेगा भारी-ज़ब्त होगा सामान होगी कार्रवाई शहर की स्वच्छता और अतिक्रमण के साथ सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने की दिशा में महापौर और नगर आयुक्त ने शुरू किया अतिक्रमण रहित

शहर में स्वच्छता, अतिक्रमण एवं ब्यूटीफिकेशन कार्यों के आसपास पीली पट्टी के बाहर अवैध रूप से सामान रखकर ट्रैफिक बाधित करने वाले व्यक्तियों को अब ICCC के माध्यम से चिन्हित किया जाएगा। ICCC से प्राप्त साक्ष्यों (एविडेंस) के आधार पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सामान जब्त करने के साथ-साथ वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि बाज़ारो व मार्गो पर लगे कैमरों से अतिक्रमण, गंदगी की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई हो सकेगी साथ ही साथ अब नगर निगम की इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से शहर की हर पीली पट्टी की सीमा रेखा पर पैनी नज़र भी रहेगी नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि शहर का हर कोना नगर निगम की परिधि में होगा, अतिक्रमण करने, गंदगी फैलाने, नियम तोड़ने, गलत पार्किंग करने वालो पर ठोस शिकंजा कसा जाएगा ताकि आम जनमानस को सुगम यातायात अतिक्रमण मुक्त स्वच्छ और सुंदर शहर में घूमने का आनंद मिल सके। इन कैमरों की मदद से ऑटोमेटिक कार्रवाई आई ट्रिपल सी के माध्यम से की जाएगी उन्होंने बताया कि इस पीली पट्टी की परिधि में ही धकेल, दुकान, पार्किंग और सामान को रखना होगा जो व्यक्ति नियम का पालन नहीं करेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप अलीगढ़ में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए अतिक्रमण रहित अलीगढ़ अभियान को शुरू किया गया है इस अभियान के तहत नगर निगम हर बाजार व मार्ग पर अतिक्रमण करने वालो संकल्प पत्र भरवा रहा है संकल्प पत्र के जरिये अनुरोध करने के बाद भी अगर अगर कोई दुकानदार व व्यक्ति बार बार नगर निगम व ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो नगर निगम को अधिकार होगा उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई के क्रम में जुर्माना, सामान जब्त व वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अलीगढ़ को सभी नागरिकों व व्यापारियों के सहयोग से अतिक्रमण रहित बनने के लिए ये अभियान शुरू किया गया है इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देकर अलीगढ़ को स्वच्छ सुंदर व अतिक्रमण रहित बनाने का प्रयास नगर निगम करेंगा।
अभियान में पार्षद योगेश सिंघल, दीपक चौधरी विनोद माहौर हरिओम शर्मा रामकिशोर, सुभाष चंद शर्मा आदि मौजूद थे।


