उत्तर प्रदेश का पहला नगर निगम जहां ऑटोमैटिक सिग्नलिंग और एनाउनेसमेंट सिस्टम से लैस होगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
ऑटोमैटिक सिग्नलिंग और एनाउनेसमेंट सिस्टम से शहर बनेगा जाम मुक्त
अलीगढ़ में सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी, एसएसपी व नगर आयुक्त ने किया मंथन स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट की दिशा में अलीगढ़ का बड़ा कदम जल्द शहर में लागू होगी ऑटोमैटिक सिग्नलिंग और एनाउनेसमेंट सिस्टम व्यवस्था- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए पता चल सकेगा चौराहो पर खड़े होने वाले वाहनों व लोगों की संख्या का पता ट्रायल बतौर लाल डिग्गी सर्किल पर ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था को किया गया प्रभावी जल्द शहर के चौराहे ऑटोमेटिक अनाउंसमेंट सिस्टम से होंगे लेस-नगर निगम लगवाएगा ऑटोमेटिक अनाउंसमेंट सिस्टम

ट्रायल बतौर सूत मिल चौराहे पर क्रियाशील ऑटोमेटिक अनाउंसमेंट सिस्टम से मिली बड़ी राहत-पहले 15 से 20 मिनट लगने वाला जाम अब लगता है सिर्फ 2 से 3 मिनट मात्र
अलीगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं जाममुक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन तथा नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का संयुक्त निरीक्षण कर स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।अधिकारियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित स्मार्ट सर्विलांस, ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिग्नल संचालन, हाई-रेजोल्यूशन कैमरों तथा ऑटोमैटिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक जाम कम करने की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया।
निरीक्षण के दौरान समीक्षा में शहर के प्रमुख सिग्नलयुक्त चौराहों पर ट्रैफिक लाइट अब पूर्व निर्धारित समय के बजाय वास्तविक यातायात दबाव के अनुसार संचालित होगी। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जुड़े एआई आधारित कैमरे प्रत्येक दिशा में वाहनों एवं लोगों की संख्या का विश्लेषण करेंगे तथा उसी के अनुरूप ट्रैफिक सिग्नल का ग्रीन एवं रेड टाइम स्वतः कम या अधिक होगा। इससे अनावश्यक प्रतीक्षा समाप्त होगी तथा यातायात का प्रवाह लगातार बना रहेगा।
नगर आयुक्त ने बताया कि इस स्मार्ट व्यवस्था को प्रथम चरण अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) सर्किल पर लागू कर दिया गया है। आगामी चरण में मैरिस रोड, रामघाट रोड, केला नगर, सासनी गेट सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर भी इसे चरणबद्ध ढंग से लागू किया जाएगा।
जिलाधिकारी व एसएसपी को नगर आयुक्त ने अवगत कराया कि नगर निगम द्वारा ट्रैफिक सुधार अभियान के अंतर्गत प्रमुख बाजारों एवं मार्गों पर पीली पट्टी (येलो लाइन) अंकित कराई गई है तथा हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरों को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा गया है, जिससे यातायात की निगरानी की जा रही है।
नगर आयुक्त ने बताया कि जिन प्रमुख चौराहों पर अभी ट्रैफिक सिग्नल उपलब्ध नहीं हैं, उनका नगर निगम एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर आगामी 15 दिनों के भीतर नई ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली स्थापित कराई जाएगी।
साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों पर ऑटोमैटिक अनाउंसमेंट सिस्टम स्थापित किए जाने पर भी सहमति बनी, यह प्रणाली कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से संचालित होगी।
उन्होंने बताया कि यदि कोई वाहन, ई-रिक्शा, ठेला अथवा अन्य वाहन निर्धारित समय से अधिक देर तक चौराहे पर खड़ा रहता है तो सिस्टम स्वतः सार्वजनिक उद्घोषणा कर वाहन चालक को तत्काल वाहन हटाने का निर्देश देगा। निर्धारित समय तक वाहन न हटाने पर सिस्टम ट्रैफिक पुलिस को स्वतः सूचना प्रेषित करेगा, जिसके आधार पर आवश्यक प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए वाहन को हटाया जाएगा।
नगर आयुक्त ने बताया कि इस व्यवस्था को प्रथम चरण सूतमिल चौराहे पर लागू किया जा चुका है। पिछले लगभग 15 दिनों के अनुभव में पाया गया है कि जहां पूर्व में इस चौराहे पर सामान्यतः 15 से 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रहती थी, वहीं वर्तमान में यह समय घटकर लगभग 2 से 3 मिनट रह गया है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिली है।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि आधुनिक तकनीक का उद्देश्य केवल निगरानी करना नहीं बल्कि नागरिकों को बेहतर और सुगम यातायात उपलब्ध कराना है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट प्रणाली से चौराहों पर अनावश्यक प्रतीक्षा कम होगी ईंधन की बचत होगी तथा शहर की यातायात व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने कहा कि स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन पुलिस और नगर निगम के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। तकनीक आधारित निगरानी से यातायात संचालन अधिक व्यवस्थित होगा तथा नियमों के पालन में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम शहर को स्मार्ट, सुरक्षित और जाममुक्त बनाने के लिए निरंतर तकनीकी को लागू कर रहा है। एआई आधारित ट्रैफिक सिग्नल हाईरेजोल्यूशन कैमरे पीली पट्टी ऑटोमैटिक अनाउंसमेंट सिस्टम तथा इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से यातायात प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी।
🔶फ़ोटो:- कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर स्थित ICCC में निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार, एसएसपी नीरज जादौन, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार व अन्य🔶
👆वीडियो/फ़ोटो ग्राफ़/रिपोर्ट:-@Ahsan Rub P.R.O👆
[7:22 PM, 7/4/2026] P.R.O ALIGARH NAGAR NIGAM NAGAR NIGAM: 🔶अलीगढ़ नगर निगम🔶
♦️मेरा शहर-मेरा घर♦️
♦️दिनांक 4 जुलाई 2026 ♦️
✍️प्रेस एन्ड पब्लिक हेतु न्यूज ब्रीफिंग✍️-
अलीगढ़ अतिक्रमण रहित अभियान का महापौर और नगर आयुक्त ने किया शुभारंभ-दुकान दुकान जाकर महापौर नगर आयुक्त ने गुलाब देकर दुकानदारों से भरवाए संकल्प पत्र
रसलगंज में नगर निगम ने खिंचवाई पीली पट्टी- महापौर व नगर आयुक्त की मौजूदगी में शुरू हुआ अभियान
पीली पट्टी की परिधि से बाहर सामान रखना पड़ेगा भारी-ज़ब्त होगा सामान होगी कार्रवाई
शहर की स्वच्छता और अतिक्रमण के साथ सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने की दिशा में महापौर और नगर आयुक्त ने शुरू किया अतिक्रमण रहित अलीगढ़ अभियान
स्मार्ट सर्विलांस हाई रेजोल्यूशन कैमरे से पीली पट्टी की सीमा रेखा की होगी निगरानी
*इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर-शहर की स्वच्छता, पीली पट्टी रेखा का उल्लंघन और सुंदरता से खिलवाड़ करने वालों पर रखेगा पैनी नज़र
अलीगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनने की दिशा में महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के प्रयासों से बड़े शहरों की तरह अलीगढ़ में व्यवस्थित पार्किंग व सुगम ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अलीगढ़ में भी पीली पट्टी के बाहर सामान, वाहन व धकेल खड़ा करना महंगा पड़ने जा रहा है।
शनिवार को रसलगंज निकट मलखान सिंह हॉस्पिटल से बारहद्वारी तक महापौर व नगर आयुक्त ने शहर में विभिन्न बाज़ारो व मार्गो में अतिक्रमण व ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनने के लिए अतिक्रमण रहित अलीगढ़ अभियान का शुभारंभ किया। अभियान अंतर्गत महापौर व नगर आयुक्त ने रसलगंज में पीली पट्टी खिंचवाने के साथ व्यापारियों से अतिक्रमण न करने के लिए संकल्प पत्र भरवाकर लिया व गुलाब भेंट कर नगर निगम के इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।
रसलगंज से बारहद्वारी तक मे व्यवस्थित पार्किंग व अतिक्रमण मुक्ति के लिए महापौर व नगर आयुक्त ने शहरी क्षेत्र में इस अभियान का शुभारंभ करते हुए लोगो से अलीगढ़ को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि
शहर में स्वच्छता, अतिक्रमण एवं ब्यूटीफिकेशन कार्यों के आसपास पीली पट्टी के बाहर अवैध रूप से सामान रखकर ट्रैफिक बाधित करने वाले व्यक्तियों को अब ICCC के माध्यम से चिन्हित किया जाएगा। ICCC से प्राप्त साक्ष्यों (एविडेंस) के आधार पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सामान जब्त करने के साथ-साथ वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
नगर आयुक्त ने बताया कि बाज़ारो व मार्गो पर लगे कैमरों से अतिक्रमण, गंदगी की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई हो सकेगी साथ ही साथ अब नगर निगम की इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से शहर की हर पीली पट्टी की सीमा रेखा पर पैनी नज़र भी रहेगी
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि शहर का हर कोना नगर निगम की परिधि में होगा, अतिक्रमण करने, गंदगी फैलाने, नियम तोड़ने, गलत पार्किंग करने वालो पर ठोस शिकंजा कसा जाएगा ताकि आम जनमानस को सुगम यातायात अतिक्रमण मुक्त स्वच्छ और सुंदर शहर में घूमने का आनंद मिल सके। इन कैमरों की मदद से ऑटोमेटिक कार्रवाई आई ट्रिपल सी के माध्यम से की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस पीली पट्टी की परिधि में ही धकेल, दुकान, पार्किंग और सामान को रखना होगा जो व्यक्ति नियम का पालन नहीं करेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप अलीगढ़ में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए अतिक्रमण रहित अलीगढ़ अभियान को शुरू किया गया है इस अभियान के तहत नगर निगम हर बाजार व मार्ग पर अतिक्रमण करने वालो संकल्प पत्र भरवा रहा है संकल्प पत्र के जरिये अनुरोध करने के बाद भी अगर अगर कोई दुकानदार व व्यक्ति बार बार नगर निगम व ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो नगर निगम को अधिकार होगा उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई के क्रम में जुर्माना, सामान जब्त व वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अलीगढ़ को सभी नागरिकों व व्यापारियों के सहयोग से अतिक्रमण रहित बनने के लिए ये अभियान शुरू किया गया है इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देकर अलीगढ़ को स्वच्छ सुंदर व अतिक्रमण रहित बनाने का प्रयास नगर निगम करेंगा।
अभियान में पार्षद योगेश सिंघल, दीपक चौधरी विनोद माहौर हरिओम शर्मा रामकिशोर, सुभाष चंद शर्मा आदि मौजूद थे।



