अलीगढ़

राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

मा0 राज्यपाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, महिला सशक्तीकरण और राष्ट्र निर्माण का दिया व्यापक संदेश

 अलीगढ़  मा0 राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आधुनिकता का वास्तविक अर्थ पहनावे या बाहरी दिखावे से नहीं, बल्कि व्यक्ति के विचारों, संस्कारों और आचरण से होता है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को मजबूती से थामे रखते हुए ही जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। यही भारतीय संस्कृति की पहचान है और यही विकसित भारत की मजबूत नींव बनेगी।मा0 राज्यपाल एवं कुलाधिपति सोमवार को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का नाम महान शिक्षाविद, समाज सुधारक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नम पर रखा गया है। यह केवल एक नाम नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालयों में महापुरुषों के जीवन, विचारों और योगदान पर वाद-विवाद, भाषण, निबंध एवं अन्य प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन कराया जाए, ताकि युवा पीढ़ी उनके आदर्शों को आत्मसात कर सके। उन्होंने कहा कि हमें आत्ममंथन करना होगा कि क्या हम वास्तव में उनके बताए मार्ग पर चल रहे हैं।मा0 राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में 50 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं सम्मान प्रदान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हए कहा कि यह गर्व का विषय है कि उत्तीर्ण विद्यार्थियों में 51 प्रतिशत छात्राएं और 49 प्रतिशत छात्र हैं। यह बदलते सामाजिक परिवेश और बेटियों की बढ़ती शैक्षणिक उपलब्धियों का प्रमाण है।उन्होंने विश्वविद्यालय में लागू की गई डिजिटल व्यवस्था की विशेष सराहना करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों की अंकतालिकाएं अब डिजिलॉकर में उपलब्ध करा दी गई हैं इससे विद्यार्थियों को अंकतालिका प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और वे देश-दुनिया के किसी भी स्थान से इंटरनेट के माध्यम से अपने दस्तावेज आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और सुशासन के लिए भारत सरकार द्वारा समर्थ पोर्टल संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आवेदन, प्रवेश, प्रोन्नति एवं अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाएं सरल और पारदर्शी तरीके से पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था पहले भी लागू की जा सकती थी, लेकिन नहीं की गई। अब तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों को सरल, सुगम और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।मा0 राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि केवल डिग्री प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि ज्ञान, संस्कार, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजक उत्तरदायित्व के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति के लिए दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं है। व्यक्ति जहां है, वहीं से ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करके राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।उन्होंने कार्यक्रम में आंगनबाड़ी बच्चों के लिए खेल सामग्री एवं स्वास्थ्य किट उपलब्ध कराने पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की सराहना करते हुए कहा कि कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी निधि का जनहित में इस प्रकार उपयोग किया जाना अनुकरणीय है।स्वास्थ्य के विषय पर विशेष जोर देते हुए मा0 राज्यपाल ने एचपीवी वैक्सीन का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि 9 से 14 वर्ष आयु की बालिकाओं का समय पर टीकाकरण किया जाए तो भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। उन्होंने अधिक से अधिक बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन से प्रतिरक्षित किए जाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ बेटियां और स्वस्थ महिलाएं ही विकसित भारत की आधारशिला हैं।उन्होंने कहा कि विकसित भारत का अर्थ केवल बड़े अस्पताल बनाना नहीं है, बल्कि ऐसा समाज बनाना है जहां लोगों को गंभीर बीमारियां ही कम हों उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि एम्स जैसे संस्थानों में जाने वाले मरीजों की संख्या कुल मरीजों की तुलना में बहुत कम रह जाए, तभी वास्तव में देश को स्वस्थ और विकसित माना जाएगा। एनीमिया उन्मूलन पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने विश्वविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के हीमोग्लोबिन परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क ही बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं। बाल विवाह पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कम उम्र में विवाह से बालिकाओं का बचपन, शिक्षा और स्वास्थ्य प्रभावित होता है। जिस आयु में उन्हें पढ़ना, खेलना और अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए, उस समय उन्हें घरेलू जिम्मेदारियों में नहीं उलझाया जाना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की अपील की। लेखन कौशल पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि अच्छी लिखावट और स्पष्ट अभिव्यक्ति विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। परीक्षक उसी उत्तर पुस्तिका को बेहतर अंक देता है जिसे वह आसानी से पढ़ सके। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि जिन विद्यार्थियों में लेखन सुधार की आवश्यकता है, उनके लिए अलग से कक्षाएं संचालित की जाएं। साथ ही शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में पुस्तकालय जाने और नियमित अध्ययन की आदत विकसित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पुस्तकालयों में कितने विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अध्ययन किया और कितनी पुस्तकें घर ले जाकर पढ़ी गईं, इसका भी व्यवस्थित अभिलेख रखा जाए।क्षय रोग उन्मूलन अभियान की चर्चा करते हुए मा0 राज्यपाल ने मंच से जिलाधिकारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि नियमित जांच, चिकित्सकीय परामर्श और पोषण पोटली जैसी पहल के माध्यम से जिले में बड़ी संख्या में टीबी रोगियों को स्वस्थ किया गया है।उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में अब तक लगभग 04 लाख टीबी रोगियों को रोगमुक्त किया जा चुका है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि विकास निधियों का उपयोग शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रभावी ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी एवं कुलपति से सरकारी महाविद्यालयों की आवश्यकताओं का आकलन कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने को कहा। साथ ही विद्यालयों एवं छात्रावासों में गुणवत्तापूर्ण भोजन, बेहतर अध्ययन सामग्री और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी बल दिया। मा0 राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने, बेहतर पार्किंग व्यवस्था विकसित करने और निजी भवनों पर भी सोलर प्लांट लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में कैंटीन के नियमानुसार संचालन की भी आवश्यकता बताई।प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा होती है। आवश्यकता केवल उसे पहचानने और उचित मार्गदर्शन देने की है।यदि प्रतिभाओं को सही दिशा मिले तो वही बच्चे भविष्य में विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। अपने प्रेरक संबोधन के अंत में राज्यपाल ने युवाओं से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे जीवन में कोई भी गलत कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए किसी न किसी को नेतृत्व करना ही पड़ता है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं से आगे आकर राष्ट्र निर्माण का नेतृत्व करने का आह्वान किया। छात्राओं से उन्होंने कहा कि वे आत्मनिर्भर बनें, शिक्षा प्राप्त करें और यदि विवाह के समय कोई दहेज की मांग करे तो साहसपूर्वक उसका विरोध करते हुए ऐसे विवाह से इंकार कर दें। उन्होंने कहा कि शिक्षित, स्वावलंबी और संस्कारित युवा ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार करेंगे।राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ प्रातः 11 बजे शीला गौतम लर्निंग सेंटर ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण के बीच आरंभ हुआ। समारोह का उद्घाटन उततार प्रदेश की मा0 राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन और विश्वविद्यालय कुलगीत की प्रस्तुति हुई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने कुलाधिपति, मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का एकल पुष्प भेंट कर स्वागत किया और कुलाधिपति से औपचारिक रूप से दीक्षांत समारोह प्रारंभ करने की अनुमति प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों एवं प्रगति पर आधारित संक्षिप्त आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि शैक्षणिक, शोध एवं संस्थागत विकास से संबंधित महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी दी।समारोह में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रबुद्ध सिंह ने छात्र-छात्राओं को दीक्षा उपदेश दिलाया। इस अवसर पर कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने बटन दबाकर विद्यार्थियों की 51547 उपाधियों को डिजिलॉकर में संरक्षित करने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी तकनीकी कारणवश उपाधियों में कोई त्रुटि अथवा विसंगति सामने आती है तो उसका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी होगी। मा0 राज्यपाल ने विवि परिसर में स्थापित चंदन वाटिका, मियाबाकी वन एवं विभिन्न प्रयोगशालाओं का बटन दबाकर लोकार्पण भी किया। मा0 राज्यपाल जी ने कार्यक्रम विश्वविद्यालय की स्मारिका सहित, शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा लिखित कहानियों की पुस्तिकाओं भी विमोचन किया। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों में शिक्षा के प्रसार एवं जन-जन तक उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए नवाचारों और उपलब्धियों पर आधारित एक प्रेरणादायी लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने सराहा। कार्यक्रम में विवि द्वारा गोद लिए गए लोधा संविलियन विद्यालय की कक्षा 07 की छात्रा कशिश ने ’’मेरी मॉ’’ विषय पर भाषण एवं गीत की प्रस्तुति दी एवं गोद लिए ग्रामों की छात्राओं ने पर्यावरण दूत बनकर जल संचयन विषय पर सभी को जागरूक किया। मा0 राज्यपाल ने इस दौरा दो प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विद्यालय पुस्तकालय के लिए अपने साथ लाई उपयोगी पाठ्य पुस्तकें भेंट कर बच्चों को अध्यापन कराने की अपील की। मा0 राज्यपाल ने तीन उत्कृष्ठ शिक्षकों धर्म समाज महाविद्यालय के डा0 सुरेन्द्र पाल एवं डा0 अजय कुमार और श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय की प्रो0 गुंजन अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र एवं स्वलिखित पुस्तक ’’चुनौतियां मुझे पसंद हैं’’ भेंट की। इस दौरान मा0 राज्यपाल ने 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों- अलीगढ़ से लोधा अटलपुर की भावना राजपूत, नहरा की कुसुमलता शर्मा, कीरतपुर निमाना की आरती रानी, इलियासपुर प्रथम की रूबीना नाज, कासगज के हरदेव नगला भिटौना की राधारानी, सोरों बहादुरनगर की गिरीजा कुमारी, हाथरस ग्रामीण क परसारा की विमलेश, मुरसान चन्दपा की उमा शर्मा, एटा सकीट के छछैना की आरती यादव व शीतलपुर कीलमऊ की प्रियंका समेत 200 आंगनबाड़ी केंद्रों को खेल एवं स्वास्थ्य किट का भी वितरण किया इनको मिला गोल्ड मेडल: बैचलर ऑफ आर्टस में नितिन कुमार को गोल्ड मेडल के साथ ही कुलाधिपति पदक से भी सम्मानित किया गया।इसके साथ ही बैचलर ऑफ एजुकेशन में आफरीन खान, बैचलर ऑफ लॉ में प्राची अग्रवाल, सीएससी एजी (ऑनर्स) में प्रियांशी उपाध्याय, बीएससी में शिल्पी, बी.कॉम में श्रुति गोयल, बीएएलएलबी में प्रशांत राजपूत, बीकॉम वोकेशनल में कुशाग्र गुप्ता, बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन में तेजपाल सिंह, बीएससी वॉक (बायोटेक्नोलॉजी) में सिया, बीएससी (कम्प्युटर एप्लीकेशन) में अनुज कुमार, बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी) में श्रेया माहेश्वरी, बीबीए में अंशिका वार्ष्णेय, बीसीए में सुरभि चौधरी, बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एण्ड स्पोर्ट्स में करन शर्मा, बी लिव में भुवनेश तिवारी, एम.एस.सी (एग्रीकल्चर) में अभिषेक तालान, एमए (इतिहास) में अदनान अहमद, एमए (हिंदी) में अनु कुमारी, एमए (राजनीति विज्ञान) में बबली सेंगर, एमएससी (रसायन विज्ञान) में दीपाली वार्ष्णेय, एमएससी (भूगर्भशास्त्र) में गरिमा सिंह, एमए (भूगोल) खुशी गुप्ता, एमए (शिक्षा शास्त्र) में कु0 गजल खान, एमएससी (जन्तु विज्ञान) में कु0 उमांशी शर्मा, एमएम (गृह विज्ञान) में मानवी पाराशर, मास्टर ऑफ एजुकेशन में मिस्वा अली, एमए (समाजशास्त्र) में नेहा चौधरी, एमएससी (गणित) में प्रतिभा, एमएससी (वनस्पति विज्ञान) में प्रियंका भारद्वाज, एमकॉम में रिचा गर्ग, एमए (अर्थशास्त्र) में शाल्वी बालियान, एमएससी (भौतिक विज्ञान) में शिखर यादव, मास्टर ऑफ लॉ में उदितेश कुमारी, एमए (अंग्रेजी) में योगिता सिंह, एमए (तबला वादन) में स्वाती, एमए (प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति) में मंजुल चौधरी, एमए (रक्षा एवं स्टेªटजिक अध्ययन) आदर्श प्रताप पुण्ड़ीर, एमउ (चित्रकला) में मोना, एमए (मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास) आरिफ खान, एमए (मनोविज्ञान) में नीतू वर्मा, एमए (संस्कृत) अंजलि शाक्य, एमएससी (बायोटैक्नॉलाजी) लवी महाजन, एमएससी (कम्प्यूटर साइंस) में अंकिता सिंह, एमएससी (पर्यावरण विज्ञान) में एश्वर्य सिंह, एमएससी (माइक्रो बायोलॉजी) में स्तुति प्रसाद, एमएससी (एग्रीकल्चर पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान) में भूपेन्द्र, एमएससी (एग्रीकल्चर आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन) में जितेन्द्र यादव, एमएससी (एग्रीकल्चर उद्यान विज्ञान) में विजय कुमार मीना, एमएससी (एग्रीकल्चर पादप रोग विज्ञान) में दीपक नागर को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वालों में 33 छात्राएं व 17 छात्र शामिल रहे।मा0 राज्यपाल ने विशेष पहल करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले मेधावियों के साथ उनके माता-पिता एवं प्राचार्यों को भी मंच पर आंमत्रित कर उनको प्रोत्साहित किया।दीक्षान्त समारोह में मा0 सांसद श्री सतीश गौतम, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह, मा0 विधायक कोल श्री अनिल पारशर, मा0 एमएलसी डा0 मानवेन्द्र सिंह, महापौर श्री प्रशान्त सिंघल, जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल सिंह, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, विभाग प्रचारक गोविन्द जी, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, एसएसपी नीरज कुमार जादौन, सीडीओ योगेन्द्र कुमार, कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह, वित्त नियंत्रक धीरेन्द्र सिंह समेत अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं विश्वविद्यालय के अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!