अलीगढ़

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में जुटें कार्यकर्ता : सांसद सतीश गौतम

अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले 23 जून से 6 जुलाई तक चल रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण अभियान के अंतर्गत सोमवार को आईटीएम कॉलेज, अलीगढ़ में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया

अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले 23 जून से 6 जुलाई तक चल रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण अभियान के अंतर्गत सोमवार को आईटीएम कॉलेज, अलीगढ़ में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, संगठन के प्रति उनके समर्पण तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौ. कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और संगठन के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहे। उन्होंने अभियान के अंतर्गत जिले भर में हुए कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए उनके संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सांसद ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

मुख्य वक्ता माननीय एमएलसी मानवेन्द्र सिंह ‘गुरूजी’ ने अपने विस्तृत उद्बोधन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनवृत्त, उनके राजनीतिक संघर्ष, राष्ट्रवाद के प्रति उनकी अटूट निष्ठा तथा भारतीय जनसंघ की स्थापना में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत है और उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष चाचा नथ्थी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना के साथ संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की भूमिका जिला महामंत्री श्री शिवनारायण शर्मा ने रखी। उन्होंने संस्मरण अभियान के उद्देश्य, विभिन्न कार्यक्रमों तथा संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की।

अभियान संयोजक अवध सिंह बघेल ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में व्यापक जनसहभागिता देखने को मिली। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथ-बूथ पर वृक्षारोपण किया तथा प्रत्येक बूथ पर लगभग 20 पौधे लगाने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले के सभी बूथों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन कार्यकर्ताओं के वैचारिक और संगठनात्मक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा इनसे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश लोधी ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक हरवीर सिंह सोलंकी, सह संयोजक प्रदीप चौधरी, देवेन्द्र राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, चौ. देवराज सिंह, डिकंल अग्रवाल , सुमित अग्रवाल ,उमेश कुमारी, विधायक राजकुमार सहयोगी, जिला महामंत्री ठा. शल्यराज सिंह, ठा. हरेन्द्र सिंह, गौरव शर्मा, भरत राजपूत, ठा. राकेश सिंह, हरीशंकर गौड़, सुशील गर्ग, कमल अग्रवाल, आशीष गौड़, आकाश सूर्यवंशी, ठा. राहुल सिंह, अरुण फौजी, रामू शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!