अलीगढ़

सीएम ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का बनारस से किया शुभांरभ

कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में जिला स्तरीय कार्यक्रम में हुआ सजीव प्रसारण

अलीगढ़ : प्रदेश के मा0 मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत समस्त शिक्षिकाएं, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, विशेष शिक्षकों, कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय में कार्यरत कर्मियों व परिषदीय विद्यालय में कार्यरत रसोईयों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभांरभ बुधवार को बनारस से किया गया। बनारस में आयोजित कार्यक्रम का जनपद स्तरीय कार्यक्रम कल्याण सिंह हेबिटेट सेंटर में सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।जनपद स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मा0 राजस्व राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र दिलेर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा न सिर्फ अपने शिक्षकों का ध्यान रख जा रहा है, अपितु आपके परिवारीजनों के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखते हुए यह महत्वाकांक्षी योजना लागू की गई है।

मा0 एमएलसी डा0 मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरूजी ने योजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए स्पष्ट किया कि शिक्षकों को इसके लिए किसी प्रकार का प्रीमियम नहीं देना होगा यह सरकार स्वंय वहन करेगी। साथ ही स्पष्ट किया कि सरकार एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मध्य जो एमओयू साइन किया गया है, उसका लाभ भी सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को सेलेरी खाते में मिलेगा। एमओयू के सम्बन्ध में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तम कुमार द्वारा विभिन्न लाभों के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया।
इससे पूर्व डीबीटी के माध्यम से छात्रों के अभिभावकों के खातों में 1200 रूपये की धनराशि भी ट्रांसफर की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि दो लाख पांच हजार नामांकन के सापेक्ष लगभग एक लाख नब्बे हजार छात्रों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि स्थानांतरित की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अन्तर्गत जिले के लगभग 14 हजार शिक्षक एवं कार्मिक लाभन्वित होगें।
कार्यक्रम में मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह जी, मा0 विधायक इगलास श्री राजकुमार सहयोगी, मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज गिरी, मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक डा0 लक्ष्मीकांत पांडेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय श्रीमती नीलम सिंह,  सुबोध कुमार, विनोद कुमार, वीरेश कुमार द्वारा कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरण करते हुए योजना का जनपद स्तर पर शुभारंभ किया एवं समस्त शिक्षकों को शुभकामनाए दी गयीं।
कार्यकम का संचालन एसआरजी संजीव शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीश सिंह, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता सत्येन्द्र दीक्षित, जिला समन्वयक एमआईएस आशीष शर्मा, डा0 अनिल राघव, श्रीमती अनुज कुमारी एसआरजी, विशेष शिक्षक वृषि सिंह, तन्मय सिंह, विवेक कुमार का विशेष सहयोग रहा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश चौहान व सुशील शर्मा, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा० प्रशान्त शर्मा व श्री इन्द्रजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!