अलीगढ़

विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, जनसंख्या नियंत्रण का दिया संदेश

अलीगढ़ के तत्वावधान में मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में जनसंख्या नियंत्रण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

अलीगढ़ : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलीगढ़ के तत्वावधान में मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में जनसंख्या नियंत्रण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर जनसंख्या नियंत्रण, विधिक अधिकारों तथा निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती साक्षी गर्ग ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या सामाजिक एवं आर्थिक विकास के समक्ष एक गंभीर चुनौती है जनसंख्या नियंत्रण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व भी है। उन्होंने संतुलित परिवार की अवधारणा, जागरूक नागरिक की भूमिका तथा जनसंख्या नियंत्रण के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर मोहनलाल गौतम जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 तैय्यब खान ने जनस्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं जनसंख्या नियंत्रण के प्रति व्यापक जनजागरूकता की आवश्यकता पर बल देते हुए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताया।शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े पराविधिक स्वयंसेवक आभा वार्ष्णेय, सईदा खातून, सोनम कुमारी, सत्य प्रकाश गोय एवं अभिषेक नायक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को छोटे परिवार, स्वस्थ समाज तथा विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!