अलीगढ़

जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

एक राष्ट्र-एक चुनाव One Nation, One Election पर हुई भाषण प्रतियोगिता

अलीगढ़ : मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वावधान में श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ में श्एक राष्ट्र, एक चुनावश् विषय पर जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था, चुनावी सुधारों और राष्ट्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य नीता वार्ष्णेय, जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक अक्षय कुमार एवं सभी निर्णायक मंडल द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने विषय से संबंधित उत्कृष्ट भाषण प्रस्तुत किए। जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी ने युवाओं को ’’एक राष्ट्र-एक चुनाव’’ की अवधारणा, उसके उद्देश्य, महत्व एवं देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में सेवानिवृत्त जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषिपाल सिंह, अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. मुकेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता मयंक कुमार, संजीवनी साधना प्रकृति समूह से मुकेश राजपूत एवं जिला सूचना कार्यालय से माधव शर्मा ने भाषण प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विषय के विभिन्न संवैधानिक, राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक पहलुओं पर अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण, विषय की समझ, तर्कशक्ति एवं अभिव्यक्ति के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

प्रतियोगिता के शीर्ष तीन विजेताओं ऐश्वर्या गिरी, प्रियांशु भारद्वाज, मरियम ने क्रमशः प्रथम, दितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा, जहाँ वे राज्य स्तर पर अपने जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। विजेताओं को पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मंच संचालन का दायित्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक यथार्थ सैनी एवं हिमांशी सैनी द्वारा कुशलतापूर्वक निभाया गया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!