ड्यूटी पर रीलबाज़ी पड़ी भारी-वायरल रील का नगर आयुक्त ने लिया एक्शन
रील बनाने वाली महिला कार्मिक को नगर आयुक्त ने किया निलंबित-

नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा ने सरकारी कार्य व दायित्व निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन के प्रकरण में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के भुजपुरा शेल्टर होम में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीमती इमराना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।नगर आयुक्त के स्तर से जारी आदेशो के अनुसार उक्त प्रकरण पर तत्काल निलबंन की कार्रवाई महिला कार्मिक के विरूद्ध की गई है व जांच अधिकारी को उक्त प्रकरण की सघनता से जांच की जिम्मेदारी दी गयी हैनगर आयुक्त ने बताया कि दिनांक 15 जुलाई 2026 को शेल्टर होम से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिससे नगर निगम की छवि धूमिल हुई प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया कि संबंधित कर्मचारी द्वारा सरकारी दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई, जो कर्मचारी सेवक आचरण नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन है।उन्होंने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमती इमराना को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। साथ ही मामले की विस्तृत जांच के लिए आशीष कुमार सेठ, कर निर्धारण अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी तथा आरोप पत्र पृथक से जारी किया जाएगा।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम में कार्य के प्रति लापरवाही अनुशासनहीनता एवं निगम की प्रतिष्ठा को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



