अगस्त के अंत में मिलेगी सीएम ग्रिड स्वर्ण जयंती नगर सड़क की सौग़ात
विश्वस्तरीय सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण होने के पायदान पर-अगस्त में स्वर्ण जयंती सड़क की नागरिको को मिलेगी सौग़ात

नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड स्वर्ण जयंती नगर सड़क का किया निरीक्षण-लगभग 65% निर्माण कार्य पूर्ण-90 मीटर के सड़क के टुकड़े का भी आज रात से होगा निर्माण-नगर आयुक्त ने लिया निर्णय:-सड़क के सहारे जा रहे रास्ते को भी अतिरिक्त धनराशि समायोजित करते हुए निर्माण करने के निर्देशसीएम ग्रिड 22 करोड़ 73 लाख की परियोजना का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण-कार्यदाही संस्था को तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशमुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) (सी.एम. ग्रिड्स) के अंतर्गत लगभग ₹22.73 करोड़ की लागत से एडीए कार्यालय (रामघाट रोड) से स्वर्ण जयंती नगर होते हुए क्वार्सी बाईपास तक 1.462 किमी लंबाई की निर्माणाधीन स्मार्ट सड़क का बुधवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा स्थानीय नागरिकों से फीडबैक प्राप्त किया। लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित ठेकेदार को अगस्त माह के अंत तक हर हाल में परियोजना पूर्ण करने के निर्देश दिए।स्थानीय लोगों द्वारा 90 मीटर सड़क हिस्से की मरम्मत न होने की जानकारी पर नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता को तत्काल कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। स्वर्ण जयंती नगर क्षेत्र में ड्रेन पर अतिक्रमण के कारण जल निकासी प्रभावित मिलने पर सहायक नगर आयुक्त को अवरोधक अतिक्रमण/पुलिया व गेट को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्थानीय मांग पर सड़क किनारे संपर्क मार्ग का निर्माण भी इसी परियोजना के अंतर्गत कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सी.एम. ग्रिड्स) के अंतर्गत शहर में उच्च गुणवत्ता की आधुनिक सड़क का निर्माण किया जा रहा है निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या मानकों से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि रामघाट रोड से स्वर्ण जयंती नगर होते हुए क्वार्सी बाईपास तक निर्माणाधीन सड़क का कार्य अगस्त माह के अंत तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराया जाएगा। स्थानीय नागरिकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक सुधार एवं अतिरिक्त कार्य भी परियोजना में शामिल कराए जा रहे हैं। साथ ही जल निकासी में बाधा बनने वाले अतिक्रमणों को हटाकर क्षेत्र में सुगम यातायात एवं बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।



