अलीगढ़

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ

  45 दिनों तक चलेगा निःशुल्क टीकाकरण, 9.005 लाख पशुओं को लगाया जाएगा टीका

अलीगढ़ राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका रोग टीकाकरण अभियान का शुभारंभ बुधवार को जनपद के सभी 12 विकास खण्डों में माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। पशुपालन विभाग के पॉलीक्लिनिक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपर निदेशक पशुपालन, अलीगढ़ मंडल डॉ0 हौसला प्रसाद ने टीकाकरण टीमों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत कराई।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि जनपद को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव हेतु 9,00,500 वैक्सीन डोज प्राप्त हुई हैं अभियान के दौरान 8 माह से अधिक आयु के सभी गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। हालांकि, गर्भित पशुओं तथा 4 माह से कम आयु के बछड़ों एवं पाड़ों को टीका नहीं लगाया जाएगा।उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए 44 टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें पशुपालकों के घर-घर जाकर निःशुल्क टीकाकरण करेंगी साथ ही, पशुओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनकी टैगिंग भी की जाएगी, जिससे भविष्य में रोग नियंत्रण एवं पशुधन प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।यह विशेष टीकाकरण अभियान 22 जुलाई से 8 सितंबर 2026 तक कुल 45 दिनों तक संचालित किया जाएगा अभियान के नोडल अधिकारी उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नामित किए गए हैं। अभियान से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा सहायता के लिए उनके मोबाइल नंबर 9412854787 पर संपर्क किया जा सकता है।पशुपालन विभाग ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अभियान का पूरा लाभ उठाते हुए अपने पशुओं का समय से निःशुल्क टीककरण कराएं और टीकाकरण दल को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि जनपद को खुरपका-मुंहपका रोग से सुरक्षित रखा जा सके।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!