प्राचीन शिव मंदिर की भव्य मूर्ति भ्रमण एवं नगर भ्रमण यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव के अंतर्गत प्रातः 10 बजे भव्य *मूर्ति भ्रमण एवं नगर भ्रमण यात्रा का शुभारंभ हुआ

अलीगढ़।* बेगम बाग गली नं. 2 स्थित *प्राचीन शिव मंदिर* में बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव* के अंतर्गत प्रातः 10 बजे भव्य *मूर्ति भ्रमण एवं नगर भ्रमण यात्रा का शुभारंभ हुआ, जो दोपहर *2 बजे* संपन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में *”हर-हर महादेव”* के जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। नगर भ्रमण यात्रा का शुभारंभ *बेगम बाग पड़ाके वाली गली* से हुआ। इसके बाद यात्रा *आर.के. पब्लिक स्कूल के सामने, बेगम बाग नीची गली, चांदनिया रोड, विष्णुपुरी रोड, थापर चौराहा* होते हुए पुनः *बेगम बाग* पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।यात्रा में 6 से 7 भव्य डोले* शामिल रहे। *भगवान भोले बाबा एवं मां काली की भव्य झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
इसके अलावा राधा-कृष्ण, हनुमान जी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। *पीले वस्त्र धारण किए बड़ी संख्या में महिलाएं भक्ति गीतों पर झूमती और जयकारे लगाती हुई नजर आईं*, जिसने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया।नगर भ्रमण के उपरांत मंदिर परिसर में *वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव परिवार, राधा-कृष्ण, मां काली, हनुमान जी, लड्डू गोपाल, राम दरबार, संतोषी माता, जाहरवीर बाबा, पथवारी माता एवं खाटू श्याम सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना* विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।महोत्सव के अंतर्गत शाम 5 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया*, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द का अनुपम उदाहरण बना तथा दिनभर मंदिर परिसर और नगर भ्रमण मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित इंदरजीत जीत शर्मा, ऋषु शर्मा, सुधा शर्मा, ओमवती शर्मा, मीना सैनी, कामिनी, रवि शर्मा, राजू, रजनीश शर्मा, हेमंत शर्मा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।*



