अलीगढ़
डीएम-एसएसपी ने खेरेश्वर एवं अचलेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सीसीटीवी निगरानी, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये

अलीगढ़ 25 जुलाई 2026 (सू0वि0): जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा शनिवार को श्रावण मास के दृष्टिगत खेरेश्वर एवं अचलेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मंदिर प्रबंधन समिति से समन्वय करते हुए मंदिर परिसर में साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।



