अलीगढ़
सन फ्लावर स्कूल में महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम
बच्चों को गुड टच-बेड टच, टोल फ्री नंबर एवं विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी

अलीगढ़ : जिला प्रावेशन अधिकारी अजीत कुमार के निर्देशानुसार सन फ्लावर विद्यालय निकट सर्किट हाउस में महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से वन्दना शर्मा और वन स्टॉप सेंटर मैनेजर सीमा अब्बास द्वारा विद्यालय में उपस्थित बच्चों को गुड टच और बेड टच की जानकारी व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सन्देश के साथ सभी टोल फ्री नम्बरों की जानकारी व विभागीय योजनाओं के बारे मै बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफगण उपस्थित रहे।



