अलीगढ़

आरसेटी में उद्यमी लॉचपैड कार्यक्रम के तहत एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित

वर्कशॉप में युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

अलीगढ़: ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान में उद्यमी लॉन्चपैड कार्यक्रम के अंतर्गत एमएसएमई योजनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, महिला लाभार्थियों एवं उद्यमिता की इच्छुक प्रतिभागियों को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यशाला के प्रथम सत्र में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना सहित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम  विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, ऋण सुविधा, अनुदन तथा स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने प्रतिभागियों को योजनाओं का लाभ लेकर अपना उद्यम स्थापित करने और रोजगार सृजक बनने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के द्वितीय चरण में बैंकर्स, विभिन्न स्टेकहोल्डर्स तथा विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों के साथ विशेष कार्यशाला आयोजित की गई इस दौरान योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण, ऋण स्वीकृति एवं वितरण प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने तथा लाभार्थियों को अधिकाधिक योजनाओं से जोड़ने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही बैंक एवं विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर बल दिया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। प्रतिभागियों ने योजनाओं से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया तथा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवश्यकमार्गदर्शन भी हासिल कियाइस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग केंद्र अलीगढ़, समाधान टीम, अग्रणी जिला प्रबंधक, युवा फेलो तथा अन्य संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उद्यमिता, वित्तीय सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया वक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की स्वरोजगारपरक योजनाएं युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध करा रही हैं तथा इनके माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक विकास को गति मिल रही है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!