मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में अलीगढ़ स्केटिंग क्लास के द्वारा प्रमोशनल स्केटिंग कंपटीशन के कैंप का शुभारंभ किया
सचिव प्रदीप रावत ने बताया यह कैंप अगस्त और सितंबर दो माह के लिए चलाए जा रहा

मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में अलीगढ़ स्केटिंग क्लास के द्वारा प्रमोशनल स्केटिंग कंपटीशन के कैंप का शुभारंभ किया। सचिव प्रदीप रावत ने बताया यह कैंप अगस्त और सितंबर दो माह के लिए चलाए जा रहा है। स्केटिंग खेल बहुत ही ऊर्जावान एवं रोमांचकारी खेल है स्केटिंग खेल के माध्यम से खिलाड़ी हमेशा ऊर्जावान बना रहता है क्योंकि एक कुशल खिलाड़ी देश का नाम अपने खेल के माध्यम से विदेश में रोशन करता है। इस कैंप के माध्यम से 2026 में होने जा रही जिला स्तरीय, मंडल स्तरीय, प्रदेश स्तरीय, राष्ट्रीय स्तरीय, स्केटिंग प्रतियोगिता मैं भाग लेने वाले स्केटिंग खिलाड़ियों को कैंप के माध्यम से नई तकनीकी का हुनर देकर स्केटिंग खिलाड़ियों को निखार जाएगा। इस कैंप में स्केटिंग के सभी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सचिव प्रदीप रावत ने बताया कैंप में खिलाड़ियों को स्पीड स्केटिंग, स्केटिंग रोड रेस, स्केटिंग टाइम ट्रायल, स्केटिंग खो-खो,स्केटिंग म्यूजिकल कोन, स्केटिंग जिंक जेक आदि आदि प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। इस कैंप में 3 वर्ष से आयु वर्ग के ऊपर के बालक एवं बालिका वर्ग के स्केटिंग खिलाड़ी भाग लेंगे। इस अवसर पर उर्मिला सिंह, कविता गोयल, गरिमा शर्मा, गुंजन शर्मा,दिलीप कुमार अग्रवाल डी .के, प्रीति बघेल, रिचा महेश्वरी, वंशिका चौहान, अंशु चौधरी, अंजना शर्मा, चारुल जिंदल आदि उपस्थित रहे हैं।



