अलीगढ़
विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच यह है अलीगढ़ की कड़वी सच्चाई!
अलीगढ़ के वार्ड नंबर 26 (द्वारकाधीश मंदिर, माहौर वाली गली) में सड़कों और जलभराव

अलीगढ़ के वार्ड नंबर 26 (द्वारकाधीश मंदिर, माहौर वाली गली) में सड़कों और जलभराव की स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि स्थानीय निवासियों का जीना दुश्वार हो गया है।तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जलभराव और कीचड़ के कारण ऐसी स्थिति बन चुकी है कि अंतिम यात्रा (शवयात्रा) निकालने में भी लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिस गली में चलना मुश्किल हो, वहां बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों की क्या हालत होती होगी?
नगर निगम और स्थानीय प्रशासन से विनम्र अपील है कि इस समस्या का तुरंत संज्ञान लें और पक्की सड़क व जल निकासी की उचित व्यवस्था कराएं।



