मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में अलीगढ़ रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा अलीगढ़ स्केटिंग क्लास में स्केटिंग टाइम प्रतियोगिता संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक विवेक बंसल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में अलीगढ़ रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा अलीगढ़ स्केटिंग क्लास में स्केटिंग टाइम टाइल प्रतियोगिता संपन्न हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक विवेक बंसल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा स्केटिंग खेल बहुत ही रोमांचकारी खेल है। अलीगढ़ के स्केटिंग खिलाड़ी जिस प्रतियोगिता में जाते हैं वहीं अलीगढ़ का नाम रोशन करते है।
सचिव प्रदीप रावत ने बताया बालक वर्ग में 100 मीटर की रेस 28:31 सेकंड में चिराग कुमार और बालिका वर्ग 29:01 सेकंड में इलिसा गोड टाइम पूर्ण कर स्केटिंग टाइम ट्रायल प्रतियोगिता में चैंपियन रहे हैं। स्केटिंग टाइम ट्रायल प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। जिन खिलाड़ियों ने कम समय में 100 मीटर की रेस पूर्ण की वह अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर प्राप्त किया है।
प्रतियोगिता का संचालन सचिव प्रदीप रावत ने किया है।
प्रतियोगिता में रजनीश जैन, इंद्रप्रकाश गोड अंजना शर्मा, दिलीप कुमार अग्रवाल (डी के) ,गुंजन शर्मा, उर्मिला सिंह उपस्थित रहे हैं।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालिका वर्ग में इलीशा गोड जैस्मिन शर्मा नव्य शर्मा बालक वर्ग मे चिराग कुमार, अवनीत कुमार,जयंत शर्मा, दर्श शर्मा, , प्रांशु अग्रवाल, कृष्णा, दिव्यांश ,विकल्प महेश्वरी आदित्य खेमा समर्थ सैनी नैवेद्य श्रीवास्तव हर्षित वार्ष्णेय नव्यान चौधरी, युवराज शर्मा रहे हैं



