अलीगढ़

अलीगढ़ के विकास को मिली रफ्तार: 15वें वित्त आयोग एवं नगरीय अवस्थापना निधि से करोड़ों के विकास कार्यों पर लगी मुहर

15वें वित्त आयोग की बैठक में अलीगढ़ के विकास को बड़ी सौगात जल निकासी पथ प्रकाश और अवस्थापना विकास के करोड़ों रुपये के प्रस्ताव मंजूर

अलीगढ़ के विकास को मिली रफ्तार: 15वें वित्त आयोग एवं नगरीय अवस्थापना निधि से करोड़ों के विकास कार्यों पर लगी मुहरड्रेनेज-पम्पिंग स्टेशन, पथ प्रकाश, सड़क, पार्क, स्कूल एवं अन्य नागरिक सुविधाओं के कार्यों को प्राथमिकता15वें वित्त आयोग की बैठक में अलीगढ़ के विकास को बड़ी सौगात जल निकासी पथ प्रकाश और अवस्थापना विकास के करोड़ों रुपये के प्रस्ताव मंजूरमहापौर व नगर आयुक्त के प्रयास से उत्तर प्रदेश सरकार ने अलीगढ़ को दी लगभग 60 करोड़ की सौगातअलीगढ़ के नगरीय विकास व मूलभूत सुविधाओं को प्रभावी बनने से बदलेगा अलीगढ़ संवरेगा अलीगढ़“महापौर की अध्यक्षता में बैठक में लगभग ₹60.09 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्तावों को मिली मंजूरी”अलीगढ़ में बहेगी विकास की धारा- महापौर व नगर आयुक्त की पहल लायी रंग-महापौर की अध्यक्षता वाली 15वें वित्त आयोग की समिति ने विभाग वाइज़ विकास, ब्यूटीफिकेशन, पेयजल आपूर्ति, मार्ग प्रकाश व्यवस्था और कचरा निस्तारण व्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई सहमति की मोहर*118.92 लाख से सुतमिल चौराहे से जीटी रोड पर केबिल पाइप व लाइट लगाए जाने का प्रस्ताव, 150 लाख की लागत से 01 नग पैच रिपेयर मशीन की आपूर्ति, जलनिकासी के लिए 579.62 लाख, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के सुधार के लिए 1396 लाख, विकास कार्यो के लिए 2550 लाख एवं 1300 लाख से आगरा रोड एवं मथुरा रोड पर प्रदेश द्वारा का निर्माण व रसलगंज के विकास कार्य के प्रस्ताव हुए स्वीकृतअलीगढ़ शहरवासियों के लिये नगर निगम अलीगढ़ का वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा-स्वच्छ सुंदर और चौमुखी विकास के लिये अलीगढ़ नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत-महापौर प्रशान्त सिंघलमाननीय महापौर, पार्षद व नागरिकों के सहयोग से आने वाले दिनों में निश्चित रूप से अलीगढ़ नगर निगम विकास की नई परिभाषा लिखेगा-नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणाउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 15 वे वित्त आयोग व नगरीय अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत उपलब्ध एवं अवशेष धनराशि एवं अर्जित ब्याज की धनराशि से परियोजनाओं की स्वीकृति धनराशि से अलीगढ़ में विकास कार्यो को कराये जाने के लिये महापौर प्रशांत सिंघल की अध्यक्षता वाली समिति ने लगभग 6008.54 करोड़ की धनराशि से अलीगढ़ नगर निगम क्षेत्र में कराये जाने वाले विकास कार्यो, ब्यूटीफिकेशन व जनसुविधाओं को प्रभावी बनाने पर स्वीकृति की मोहर लगा दी है।बुधवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में महापौर प्रशांत सिंघल की अध्यक्षता व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की मौजूदगी में 15वे वित्त आयोग की समिति की बैठक में शहर में विकास कार्यों ब्यूटीफिकेशन, जलनिकासी, नगरी जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने, मार्ग प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ शहर के नगर निगम सीमाअन्तर्गत बारात घरों के निर्माण सार्वजनिक पार्कों के पुनरुद्धार व कमर्शियल कंपलेक्स के निर्माण के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर समिति ने अपनी सहमति की मोहर लगाई।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 15 वित्त आयोग व नगरीय अवस्थाना विकास निधि के अंतर्गत उपलब्ध अवशेष धनराशि एवं अर्जित ब्याज की धनराशि से
से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को कराये जाने की स्वीकृति माननीय महापौर जी की अध्यक्षता वाली समिति ने दी है।नगर आयुक्त ने बताया कि शहर की प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी, ड्रेनेज, पम्पिंग स्टेशन, सड़कों एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक के एजेंडे में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत अनटाइड ग्रांट में ₹81.28 लाख तथा टाइड ग्रांट में ₹121.56 लाख की उपलब्ध धनराशि का उल्लेख किया गया है।15वें वित्त आयोग के अंतर्गत बैठक में स्वीकृत हुए प्रस्तावों के संबंध में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया किपथ प्रकाश व्यवस्था:
सूतामील चौराहे से जीटी रोड तक केबिल, पाइप एवं लाइट लगाए जाने के कार्य के लिए ₹118.92 लाख की स्वीकृति का प्रस्ताव रखा गया।2. नगर निगम की निर्माण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक पैच रिपेयर मशीन की आपूर्ति हेतु ₹150 लाख का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।उन्होंने बताया कि बैठक में नगरीय अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत कुल ₹18.8962 करोड़ के विभिन्न कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें प्रमुख रूप से एसटीपी से मडराक रजवाहा तक 1811 मीटर, 900 एमएम व्यास की ह्यूम पाइप लाइन बिछाने का कार्य, केवल विहार एवं नगला कलार ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन की क्षमता वृद्धि के लिए 615 मीटर, 600 एमएम व्यास की डीआई पाइप लाइन एवं पम्पिंग सेट की स्थापना।उन्होंने बताया कि महानगर में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 ट्रॉली माउंटेड 28 एचपी डीजल डी-वाटरिंग सेट की आपूर्ति, वार्ड संख्या 50 के एडीए विकास नगर एवं लोहिया पार्क तथा वार्ड संख्या 43 के लोधी विहार में पूर्व निर्मित जर्जर उच्च जलाशयों का ध्वस्तीकरण, सराय रहमान ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन की क्षमता वृद्धि के लिए अतिरिक्त मोटर पम्प की स्थापना। इन जल निकासी संबंधी कार्यों के लिए ₹579.62 लाख का प्रावधान है।उन्होंने बताया कि पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए
सूतामील चौराहे से जीटी रोड पर 200 डेकोरेटिव पोल एवं लाइट लगाए जाने हेतु ₹259.60 लाख,
नगर निगम सीमा में पथ प्रकाश व्यवस्था के विभिन्न कार्यों हेतु ₹800 लाख,एलईडी लाइटों के अनुरक्षण हेतु ₹250 लाख,अर्थात पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए कुल ₹1309.60 लाख का प्रावधान किया गया है।उन्होंने बताया कि पीपीपी मॉडल पर आगरा रोड स्थित आवासीय स्काई टावर परियोजना से निगम को प्राप्त धनराशि के अंतर्गत भी विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई। इसके तहत ₹25.50 करोड़ के कार्य प्रस्तावित हैं, जिनमें नगर निगम सीमा में बारातघरों का निर्माण ₹6.20 करोड़
सार्वजनिक पार्कों के पुनरुद्धार ₹3.20 करोड़
कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स निर्माण ₹1.60 करोड़नगर आयुक्त ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप नगर निगम क्षेत्र के स्कूलों के कायाकल्प हेतु निर्माण कार्य ₹4 करोड़, भुजपुरा क्षेत्र में ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन का निर्माण ₹3.55 करोड़, नगला महताब ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन की क्षमता वृद्धि एवं जीर्णोद्धार ₹2.95 करोड़
नगर निगम सीमा के विभिन्न क्षेत्रों में एलईडी/विद्युत पोल, डेकोरेटिव पोल एवं लाइट/मिनीमास्ट की आपूर्ति एवं स्थापना के लिए ₹4 करोड़ के प्रस्ताव को समिति ने स्वीकृत किया है।आगरा रोड एवं रसलगंज क्षेत्र के होगा विकाससमिति के समक्ष नगरीय अवस्थापना विकास निधि में आगामी माह संभावित लगभग ₹9 करोड़ की उपलब्धता के सापेक्ष ₹13 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव भी स्वीकृति हेतु रखे गए जिनमें आगरा रोड एवं मथुरा रोड पर प्रवेश द्वार निर्माण के लिए ₹5 करोड़ तथा रसलगंज रोड के समेकित विकास एवं उन्नयन के लिए ₹8 करोड़ का प्रावधान को सर्व समिति से स्वीकृत किया गयामहापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी का मैं ह्दय से साधुवाद करता हूँ जिनके मार्गदर्शन में अलीगढ़ को विकास की परियोजनाओं के लिए बड़ी बड़ी सौगात मिल रही है। अलीगढ़ शहरवासियों के लिये नगर निगम अलीगढ़ का वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल स्वार्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा अलीगढ़ नगर निगम शहर को स्वच्छ सुंदर और चौमुखी विकास के लिये पूर्ण रूप से प्रयासरत है।उन्होंने कहा नगर निगम का मुख्य उद्देश्य उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का अधिकतम सदुपयोग करते हुए शहर की मूलभूत नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना और अलीगढ़ को बेहतर, व्यवस्थित एवं आधुनिक शहर के रूप में विकसित करना है। जल निकासी, पथ प्रकाश, सड़क एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान, बेहतर पथ प्रकाश व्यवस्था तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में स्वीकृत कार्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप इस बड़ी धनराशि से शहर के विकास कार्यों, नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को प्रभावी बनाने में नगर निगम को काफी सहायता मिलेगी
नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा के साथ पूर्ण कराया जाएगा।बैठक में महापौर व नगर आयुक्त के अतिरिक्त अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ अतुल गुप्ता मुख्य अभियंता वीके सिंह पीडब्लूडी अजय कुमार सक्सेना प्रभारी जीएम जल अजय कुमार सक्सेना आदि मौजूद थे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!