अलीगढ़

कलेक्ट्रेट परिसर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

अलीगढ़ श्री सी.पी. सिंह सहित नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं जवान उपस्थित रहे

अलीगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर, अलीगढ़ में नागरिक सुरक्षा विभाग के जवानों तथा कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग, अलीगढ़ श्री अविनाश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर)प्रभारी नागरिक सुरक्षा विभाग श्रीमती किन्शुक श्रीवास्तव, प्रभारी उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग श्री अतुल गुप्ता तथा चीफ वार्डन कमांडिंग ऑफिसर नागरिक सुरक्षा विभाग, अलीगढ़ श्री सी.पी. सिंह सहित नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं जवान उपस्थित रहे।समारोह के दौरान राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक फहराया गया तथा सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिक सुरक्षा के जवानों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग श्री अविनाश कुमार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग एवं बलिदान से प्राप्त हुई है।

 

हम सभी का कर्तव्य है कि राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों एवं जवानों ने भी देश सेवा, जनसेवा और आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।समारोह के दौरान पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के जवानों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!