शहीदों को नमन कर मनाया स्वतंत्रता दिवस, दो जरूरतमंद परिवारों को दो माह की खाद्य सामग्री वितरित की
अलीगढ़ की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मैरिस रोड स्थित होटल लॉ सेफ रेस्टोरेंट में देशभक्ति और सेवा भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया

शहीदों को नमन कर मनाया स्वतंत्रता दिवस, दो जरूरतमंद परिवारों को दो माह की खाद्य सामग्री वितरित*की
अलीगढ़। वंदे भारत सामाजिक संस्था (रजि.) अलीगढ़ की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मैरिस रोड स्थित होटल लॉ सेफ रेस्टोरेंट में देशभक्ति और सेवा भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री विवेक बंसल जी उपस्थित रहे कार्यक्रम में ध्वजारोहण के साथ जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर स्वतंत्रता दिवस को सार्थक रूप से मनाया गया।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह रावत के सहयोग से दो गरीब परिवारों को दो माह की खाद्य सामग्री वितरित की गई। खाद्य सामग्री प्राप्त कर परिवारों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची सामाजिक सेवा है।

ध्वजारोहण के उपरांत संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए राष्ट्रहित और समाजसेवा के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
राष्ट्रीय महामंत्री नीरज प्रजापति ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वंदे भारत सामाजिक संस्था जरूरतमंद और गरीब परिवारों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती है और आगे भी सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा।
कार्यक्रम में नवीन गुप्ता, समीप वार्ष्णेय, हिमांशु गुप्ता, विशाल गौतम, शिवकुमार, अल्लाह नूर , मोहम्मद मुमताज, मोहम्मद कमर सैफी, मोहित गुप्ता, भगवानदास, नरेंद्र राजपूत, मनोहरी, ललित महेश्वरी, कोमल राजपूत, बंटी सिंह, राम कुमार माहौर, सौरभ महेश्वरी, मोहम्मद आरिफ, लव कुश, मनोज कुमार, अमित कुमार, तिलक सिंह सहित संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प भी लिया गया।



